Hanuman Chalisa

वैश्विक स्तर पर गिरावट से सोना-चांदी हुए सस्‍ते, जानिए कितने घटे दाम...

Webdunia
शुक्रवार, 5 जुलाई 2019 (16:27 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 40 रुपए फिसलकर 34,170 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। चांदी भी 60 रुपए टूटकर 38,520 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी।

सरकार ने 2019-20 के आम बजट में सोने तथा अन्य बेशकीमती धातुओं पर आयात शुल्क 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 12.5 प्रतिशत करने का प्रावधान किया है, लेकिन कारोबारियों का कहना है कि जरूरी नहीं है कि इससे स्थानीय बाजार में इनके दाम बढ़ें।

ऑल इंडिया सर्राफा बाजार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एसके जैन ने कहा कि आने-वाले दिनों में सोने-चांदी के दाम विदेशी कारकों पर ज्यादा निर्भर करेंगे। लंदन से मिली जानकारी के अनुसार, वहां सोना हाजिर 8.75 डॉलर लुढ़ककर 1,414 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.20 डॉलर की गिरावट के साथ 1,416.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक के करीब 0.20 प्रतिशत मजबूत होने से सोने पर दबाव पड़ा है। डॉलर की तेजी से दुनिया की अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात महंगा हो जाता है। इससे मांग घटती है और कीमतों में नरमी आती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.11 डॉलर लुढ़ककर 15.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

Top News 30 May: महंगी हुई CNG, 7 दिन लेट हुआ मानसून, अमेरिका और ईरान समझौते के करीब

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

अगला लेख