Hanuman Chalisa

सोने में बड़ा उछाल, 37 हजार के करीब पहुंची पीली धातु

Webdunia
सोमवार, 5 अगस्त 2019 (16:16 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में एक प्रतिशत से ज्यादा तेजी और डॉलर की तुलना में रुपए में रही भारी गिरावट के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना सोमवार को 800 रुपए उछलकर रिकॉर्ड 36,970 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

यह 11 जुलाई के बाद सोने की सबसे बड़ी और पिछले एक महीने में तीसरी सबसे बड़ी तेजी है। इससे पहले आम बजट के अगले दिन 6 जुलाई को सोना 1,300 रुपए और 11 जुलाई को 930 रुपए प्रति 10 ग्राम मजबूत हुआ था। 
चांदी भी एक हजार रुपए उछलकर 43,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

सफेद धातु 14 अप्रैल 2017 के बाद पहली बार 43 हजारी हुई है, जबकि आज की इसकी कीमत 2 मार्च 2017 के बाद सर्वाधिक है। कारोबारियों ने बताया कि विदेशों में सोने के 6 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचने और डॉलर के मुकाबले रुपए में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट से पीली धातु मजबूत हुई है। आने वाले समय में यदि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में तेजी का यह क्रम जारी रहा तो स्थानीय बाजार में भी सोना और चढ़ सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

भोपाल में होगा ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार, आज शाम 5 बजे भदभदा शमशान घाट पर दी जाएगी अंतिम विदाई

सुसाइड अटैक से फिर दहला पाकिस्तान, क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास हुए धमाके में 24 सैन्यकर्मियों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

Weather Update : देश के कई राज्यों में भीषण लू का 'ऑरेंज अलर्ट', किन राज्यों में कब रहेगा Heat wave का प्रकोप, IMD ने दी जानकारी

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

अगला लेख