Hanuman Chalisa

जेवराती मांग से बाजार में रही तेजी, सोना-चांदी उच्चतम स्तर पर

Webdunia
सोमवार, 23 दिसंबर 2019 (16:56 IST)
नई दिल्ली। विदेशों में सोने-चांदी में रही तेजी के बीच स्थानीय जेवराती ग्राहकी मजबूत रहने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 210 रुपए चमककर 39,530 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 450 रुपए की बढ़त में 46,400 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर रही। यह दोनों का करीब 3 सप्ताह का उच्चतम स्तर है।

वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में मजबूती से भी स्थानीय बाजार को समर्थन मिला। लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वहां सोना हाजिर 5.4 डॉलर की बढ़त में 1,484 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 7.60 डॉलर चढ़कर 1,488.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध संबंधी समझौते को लेकर निवेशक अभी और विवरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इसलिए वे पूंजी बाजार की बजाय सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु में निवेश कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में 17.19 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रही।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

श्री श्री रविशंकर के आर्ट ऑफ लिविंग के प्रयासों से भारत के सॉफ्ट पावर को मिली नई ऊर्जा

समुद्र में चीन की मनमानी पर लगेगा ब्रेक? दिल्ली में क्वाड देशों ने दिया कड़ा संदेश

NEET जैसी परीक्षा कराना कैसे बन गई सरकार के लिए चुनौती?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंगा दशहरा पर देवी सागर तालाब में किया श्रमदान

महंगी हुई CNG, कांग्रेस बोली- 'महंगाई मैन' मोदी जनता को लूट रहे

अगला लेख