सोना 50 रुपए फिसला, चांदी भी 200 रुपए कमजोर

Webdunia
बुधवार, 24 अप्रैल 2019 (15:54 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु में गिरावट के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 50 रुपए टूटकर 32,720 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। चांदी भी 200 रुपए लुढ़ककर 1 सप्ताह से ज्यादा के निचले स्तर 38,225 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
 
विदेशों में डॉलर के मजबूत होने से सोने पर दबाव रहा। सोना हाजिर 0.3 प्रतिशत लुढ़ककर 1,268.84 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इससे पहले मंगलवार को कारोबार के दौरान यह 1,265.90 डॉलर तक उतर गया था, जो इस साल का न्यूनतम स्तर है। भविष्य में ग्राहकी बढ़ने की उम्मीद में जून का अमेरिकी सोना वायदा 2.10 डॉलर चढ़कर 1,275.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने से पीली धातु कमजोर हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14.75 डॉलर प्रति औंस रह गई। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली NCR में भूकंप के तेज झटके, लोगों में दहशत

Weather Update: नागपुर में 71 गांवों से संपर्क टूटा, दिल्ली से राजस्थान तक भारी बारिश का अलर्ट

बिहारः वोटर लिस्ट को लेकर आखिर क्यों मचा है हंगामा

LIVE : रुद्रप्रयाग में बद्रीनाथ मार्ग पर भूस्खलन, दिल्ली में रेड अलर्ट

ढहते पुल, उधड़ी सड़कें और विकास के खोखले दावे, मानसून में भरोसे के अलावा ढहती जिंदगियां

अगला लेख