Hanuman Chalisa

रुपए में 23 पैसे की गिरावट, 70.82 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर

Webdunia
गुरुवार, 30 अगस्त 2018 (10:51 IST)
मुंबई। अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपए के टूटने का सिलसिला आज भी जारी रहा। आज शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 23 पैसे की गिरावट के साथ 70.82 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया। माह अंत की डॉलर मांग तथा विदेशी कोषों की निकासी से रुपए में गिरावट आई।
 
हालांकि, शुरू में रुपया बुधवार के बंद स्तर 70.59 प्रति डॉलर की तुलना में कुछ मजबूती के साथ 70.57 प्रति डॉलर पर खुला। लेकिन जल्द ही यह नए रिकॉर्ड निचले स्तर 70.82 प्रति डॉलर पर आ गया। जनवरी से रुपया लगातार गिर रहा है। इस साल रुपए में अब तक 10% गिरावट आ चुकी है। 
 
फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि आयातकों तथा तेल रिफाइनरी कंपनियों की डॉलर मांग तथा विदेशी कोषों द्वारा पूंजी निकालने से रुपया दबाव में आ गया। इसके अलावा विदेशी बाजारों में अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती से भी रुपए की धारणा प्रभावित हुई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

'अमित शाह ने ढाई साल में एक बार भी रामलला के दर्शन क्यों नहीं किए?' केजरीवाल के गृहमंत्री से 5 तीखे सवाल

"नेताओं को राजनीतिक मजाक बर्दाश्त करना चाहिए": राघव चड्ढा मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी

श्रीराम को चढ़ावे की नहीं, हमारे विश्वास की जरूरत है

एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल बना वाहनों का 'दुश्मन'? इंदौर के मैकेनिकों की चौंकाने वाली रिपोर्ट

Weather Update : जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटे बादल, मचाई भारी तबाही, कई राज्‍यों में IMD का अलर्ट

अगला लेख