घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, 15 रुपए की हुई बढ़ोतरी

Webdunia
बुधवार, 6 अक्टूबर 2021 (09:44 IST)
नई दिल्ली। त्योहारों से पहले आम आदमी को घरेलू गैस सिलेंडर की महंगाई के रूप में बड़ा झटका लगा है। ऑइल मार्केटिंग कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस  को एक बार फिर महंगा कर दिया। देश के चारों महानगर में ऑइल मार्केटिंग कंपनियों ने बगैर सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों में 15 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। दिल्ली में बगैर सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर का दाम बढ़कर 899.5 रुपए हो गया है, वहीं मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में रसोई गैस का दाम बढ़कर क्रमश: 899.5 रुपए, 926 रुपए और 915.5 रुपए हो गया है।
 
अभी हाल ही अक्टूबर महीने के पहले दिन ऑइल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 43.5 रुपए की बढ़ोतरी की थी। इंडियन ऑइल की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर बढ़कर 1,736.5 रुपए हो गया है। पहले दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर का दाम 1,693 रुपए था। कोलकाता में भी कमर्शियल सिलेंडर का दाम 1,770.5 रुपए से बढ़कर 1,805.5 रुपए हो गया है। चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी की कीमतें 1,831 रुपए से बढ़कर 1,867.5 रुपए हो गई हैं. मुंबई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1,685 रुपए के भाव पर मिल रहा है।
 
बता दें कि ऑइल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 सितंबर को घरेलू रसोई गैस की कीमतों में 25 रुपए की बढ़ोतरी कर दी थी। देश की राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम 884.5 रुपए है। वहीं मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में रसोई गैस की कीमत क्रमश: 884.5 रुपए, 911 रुपए और 900.5 रुपए है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

EC से सवाल, 190 सीटों का वोटिंग पर्सेंट आने में इतना समय क्यों लगा?

KCR पर चुनाव आयोग का एक्शन, 48 घंटे तक प्रचार पर लगाया बैन, कांग्रेस के खिलाफ की थी टिप्पणी

उज्जैन के दंडी आश्रम में आचार्य और सेवादार ने 19 बच्चों से किया यौन कुकर्म, FIR दर्ज

2500 वीडियो क्लिप, 17 साल पुराना ड्राइवर, कर्नाटक के इस कांड को क्‍यों कहा जा रहा भारत का सबसे बड़ा sex scandal?

प्रज्वल रेवन्ना sex scandal को लेकर राहुल ने बोला पीएम मोदी पर तीखा हमला

19 साल बाद संजय निरुपम की घर वापसी, शिंदे की शिवसेना में होंगे शामिल

Lok Sabha Elections 2024 : बनासकांठा में बोले PM मोदी, कांग्रेस लिखकर दे धर्म के आधार पर नहीं देगी आरक्षण

KCR पर चुनाव आयोग का एक्शन, 48 घंटे तक प्रचार पर लगाया बैन, कांग्रेस के खिलाफ की थी टिप्पणी

UP : राजगुरु, बिस्मिल, भगत सिंह, देश के शहीदों से मुख्तार की तुलना, अफजाल अंसारी का वीडियो वायरल

Supreme Court Updates : सुप्रीम कोर्ट के जज जब सुनाने लगे अपना दर्द - संडे-मंडे तो छोड़िए त्योहारों पर भी चैन नहीं

अगला लेख