Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चुनाव के बाद आम आदमी को महंगाई का डबल डोज, पेट्रोल-डीजल में 80-80 पैसे की बढ़ोतरी, LPG सिलेंडर भी 50 रुपए महंगा

Advertiesment
हमें फॉलो करें चुनाव के बाद आम आदमी को महंगाई का डबल डोज, पेट्रोल-डीजल में 80-80 पैसे की बढ़ोतरी, LPG सिलेंडर भी 50 रुपए महंगा
, मंगलवार, 22 मार्च 2022 (07:51 IST)
नई दिल्ली। चुनाव खत्म होते ही आम आदमी पर महंगाई की मार पड़ी है। 137 दिनों बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में भी वृद्धि हुई है। देश में पेट्रोल-डीजल के दाम आज बढ़ गए हैं।  वहीं, पेट्रोल और डीजल की कीमतें 4 नवंबर से स्थिर थीं।

पेट्रोल डीज़ल के दामों में ये बढ़ोतरी कच्चे तेल की लगातार चढ़ती कीमतों और रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते ग्लोबल तेल के दाम बढ़ने के चलते हुई है। पेट्रोल और डीजल में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। अब से कीमतों में रोजाना बढ़ोतरी की भी आशंका है।
webdunia

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में भी 50 रुपए की वृद्धि हुई है। पेट्रोल-डीजल के दाम 137 दिन बाद बढ़े हैं और इससे पहले 4 नवंबर को देश में ईंधन के दाम बढ़े थे। आज सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू हो गई हैं। राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम दिल्ली में 96.21 रुपए प्रति लीटर पर आ गए हैं और दिल्ली में आज डीजल 87.47 रुपए प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है।

मुंबई में पेट्रोल के रेट 110.82 रुपए पर आ गए हैं और और डीजल के रेट 95 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं। कोलकाता में पेट्रोल के दाम 105.51 रुपए और डीजल 90.62 रुपए प्रति लीटर पर आ गए हैं। चेन्नई में पेट्रोल का भाव 102.16 रुपये हो गया है और डीजल 92.19 रुपए प्रति लीटर पर आ गया है।


एलपीजी के नए रेट्‍स : एलपीजी की कीमतों में इजाफे के बाद अब देश की राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो वजन का गैर-सब्सिडी वाला सिलेंडर 949.50 रुपए का मिलेगा। इसके अलावा 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 2003.50 रुपए हो गई है। वहीं, 5 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 349 रुपए होगी। एलपीजी की दर में अंतिम बार छह अक्टूबर 2021 को संशोधन किया गया था। एलपीजी की कीमत जुलाई और अक्टूबर 2021 के बीच प्रति सिलेंडर 100 रुपए के करीब बढ़ गई थीं। हालांकि, कच्चे माल की बढ़ती लागत के बावजूद एलपीजी और ऑटो ईंधन, दोनों की कीमतें तब से स्थिर थीं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाकिस्तान के सिंध में हिन्दू लड़की की हत्या : अपहरण और धर्मांतरण के विरोध पर सिर में गोली मारी