Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

LPG सिलेंडर के दामों में 50 रुपए की बढ़ोतरी, लोग कह रहे हैं- 'नहीं चाहिए मोदीजी के अच्छे दिन'

हमें फॉलो करें LPG सिलेंडर के दामों में 50 रुपए की बढ़ोतरी, लोग कह रहे हैं- 'नहीं चाहिए मोदीजी के अच्छे दिन'
, मंगलवार, 22 मार्च 2022 (10:26 IST)
नई दिल्ली। 5 राज्यों में चुनाव के बाद आम आदमी को महंगाई का झटका लगा है। पेट्रोल-डीजल के साथ घरेलू एलपीजी सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder) के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी हो गई है। नई कीमत आज से लागू होगी। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 6 अक्टूबर 2021 के बाद बढ़े हैं।
ALSO READ: चुनाव के बाद आम आदमी को महंगाई का डबल डोज, पेट्रोल-डीजल में 80-80 पैसे की बढ़ोतरी, LPG सिलेंडर भी 50 रुपए महंगा
आज से घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत (Domestic LPG Cylinder Price) दिल्ली में 899.50 रुपये से बढ़कर 949.5 रुपये हो गई है। पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर विपक्षी दलों ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है।
webdunia

कांग्रेस ने रसोई गैस की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कटाक्ष करते हुए कहा कि लोग अब कह रहे हैं कि 'मोदीजी के अच्छे दिन' नहीं चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया कि महा-महंगाई, भाजपा लाई! अब गैस सिलेंडर पर 50 रुपए बढ़ा।
गैस सिलेंडर-दिल्ली व मुंबई में 949.50 रुपए, लखनऊ में 987.50 रुपए, कोलकाता में 976 रुपए और चेन्नई में 965.50 रुपए। उन्होंने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लोग कह रहे हैं, कोई लोटा दे वो सच्चे-सस्ते दिन, नहीं चाहिए मोदी जी के अच्छे दिन।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाकिस्तान में सियासी संकट के बीच मरियम नवाज ने किया नए PM उम्मीदवार का ऐलान