Biodata Maker

ऊंची कीमतों के कारण सोने की मांग 3 प्रतिशत घटकर 747.5 टन पर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 31 जनवरी 2024 (15:08 IST)
gold demand declined: भारत में सोने की मांग (gold demand) 2023 में सालाना आधार पर 3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 747.5 टन रही है। मुंबई में एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। विश्व स्वर्ण परिषद (WGC) की 'सोने की मांग का रुझान' रिपोर्ट-2023 के अनुसार, 2022 में देश की कुल सोने की मांग 774.1 टन थी, जो 2023 में 747.5 टन पर आ गई।
 
डब्ल्यूजीसी के क्षेत्रीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी (भारत) सोमसुंदरम पी.आर. ने कहा कि भारत की 2023 में सोने की मांग 3 प्रतिशत घटकर 747.5 टन रह गई। सोने की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से इसकी मांग प्रभावित हुई है। अक्टूबर में नवरात्रि के दौरान सोने की कीमतों में 'करेक्शन' की वजह से उपभोक्ताओं ने अधिक खरीदारी की। इससे नवंबर में दिवाली के समय सोने की बिक्री तेज रही।
 
दिसंबर में मांग में गिरावट आई : उन्होंने कहा कि हालांकि दिसंबर में मांग में गिरावट आई, क्योंकि सोने की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी का रुख शुरू हो गया है। इसके चलते 2022 की समान अवधि की तुलना में चौथी तिमाही में आभूषणों की मांग में 9 प्रतिशत की गिरावट आई।
 
वर्ष 2023 में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव रहा। 4 मई को घरेलू बाजार में सोने की कीमत 61,845 रुपए प्रति 10 ग्राम की नई ऊंचाई पर पहुंच गई थी। वैश्विक बाजारों में यह 2,083 डॉलर प्रति औंस पर पहुंची। यह प्रवृत्ति जारी रही और 16 नवंबर को सोने की कीमत 61,914 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
 
उन्होंने कहा कि 2024 की बात करें तो भारत की सोने की मांग को मौजूदा सकारात्मक आर्थिक स्थितियों से फायदा होना चाहिए। अगर कीमतें ज्यादा अस्थिर नहीं रहीं तो मांग में बड़ा उछाल आने की संभावना है, जो 800-900 टन के बीच कहीं भी हो सकता है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

विपक्ष ने उठाई संसद में SIR पर चर्चा की मांग, क्या बोली सरकार

गैंगस्टर से टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में 3 आतंकी

सामुहिक विवाह सम्मेलन में CM मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु की शादी (देखिए फोटो)

शशि थरूर बोले, अगर इमरान खान की मौत की पुष्‍टि होती है तो यह बड़ी त्रासदी होगी

दिल्ली प्रदूषण से किरण बेदी चिंतित, शेयर किया प्लान, पीएम मोदी से क्यों मांगी माफी?

सभी देखें

नवीनतम

टैलेंटेड भारतीयों से अमेरिका को बहुत फायदा हुआ : एलन मस्क

Live: संसद के शीतकालीन सत्र की आज से शुरुआत, SIR पर हंगामे के आसार

जीवन के हर चरण में महिलाओं की मददगार बनी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फ्लैगशिप योजनाओं से मिली प्रदेश में युवा उद्यमिता को नई रफ्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में रोजगार और कौशल विकास की बदली तस्वीर

अगला लेख