Hanuman Chalisa

प्रवर्तन निदेशालय का 300 कंपनियों पर छापा

Webdunia
शनिवार, 1 अप्रैल 2017 (16:37 IST)
नई दिल्ली। नोटबंदी के दौरान पैसों के अवैध लेन-देन में लिप्त रहने वाली 300 कंपनियों पर शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय की ओर से 16 राज्यों में एकसाथ छापेमारी की गई।
 
प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों के अनुसार शुरुआती जांच में इन कंपनियों के खिलाफ नवंबर और दिसंबर 2016 के बीच गलत तरीके से पैसों के लेन-देन का पता चला था और तभी से ये सरकार के रडार पर थीं। इसमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, भुवनेश्वर और कोलकाता जैसे शहरों की कुछ बड़ी कंपनियां भी शामिल हैं। इन कंपनियों के खिलाफ धनशोधन निरोधक कानून और विदेशी मुद्रा विनिमय प्रबंधन कानून के तहत कार्रवाई की गई है।
 
वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने गत सप्ताह यह जानकारी दी थी कि प्रवर्तन निदेशालय ने इस तरह की कई कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी करोड़ों की संपत्ति जब्त की है। सरकार का कहना है कि इस तरह की कंपनियां बनाई ही इस इरादे के साथ गई हैं कि उनकी आड़ में धड़ल्ले से पैसों का अवैध लेन-देन किया जा सके। आरोप है कि नोटबंदी के दौरान ऐसी कई कंपनियों ने करीब 3,900 करोड़ रुपए के अवैध लेन-देन किए। (वार्ता) 

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

'द डायसपार्क स्कूल' की मेजबानी में हुआ 'चेकमेट चैलेंज' रैपिड शतरंज स्पर्धा का आयोजन

जल संकट पर मध्‍य प्रदेश सरकार हुई अलर्ट, पेयजल विभागों की छुट्टियां रद्द, CM यादव के निर्देश पर युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू

वाराणसी में नमो घाट पर पर्यटक की हत्‍या, सुरक्षा गार्डों ने पीट-पीटकर ली जान, जानिए क्‍या है मामला?

अगला लेख