Hanuman Chalisa

योगीराज में बिजली चोरी पर गिरी गाज, 164 पर एफआईआर

Webdunia
शनिवार, 1 अप्रैल 2017 (16:33 IST)
गाजियाबाद (उप्र)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली विभाग की ओर से राजस्व वसूली के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान को जारी रखते हुए बिजली विभाग की ओर से शहर के विभिन्न इलाकों में चेकिंग अभियान जारी रखा गया।
 
मुख्य अभियंता एसके गुप्ता ने बताया कि महज दो दिन के भीतर ही विभाग ने कुल 1970 विद्युत कनेक्शन चेक किए, जिनमें से 164 मामले विद्युत चोरी के पकड़े गए हैं। सबसे अधिक मामले लोनी क्षेत्र में पकड़े गए हैं। ट्रांस हिंडन में गरिमा गार्डन, डीएलएफ में कई उपभोक्ता बिना बिल जमा किए ही कनेक्शन जोड़ने के दोषी पाए गए। इस दौरान कनेक्शन भी चेक किए जा रहे हैं।
 
बुधवार को 1,791 बिजली कनेक्शन चेक किए गए। इनमें 62 मीटरों में अनियमितता की शिकायत दर्ज की गई। 73 मामलों में बिना कनेक्शन के बिजली इस्तेमाल करते हुए पकड़े गए। केवल एक दिन में गाजियाबाद क्षेत्र में 164 एफआईआर बिजली चोरी की दर्ज कराई गई।
 
गुप्ता ने बताया कि करीब दस लाख की राजस्व वसूली की गई है। साथ ही दो हजार से अधिक के बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान अभी जारी रहेगा। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

अफगानिस्तान में संकटों के बीच महिलाओं पर बढ़ती हिंसा

LIVE: CM सिद्धारमैया ने बुलाई ब्रेकफास्ट बैठक, आज दे सकते हैं इस्तीफा

यूएस-ईरान तनाव: 'समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई', राष्ट्रपति ट्रंप की कैबिनेट बैठक में बड़ी चेतावनी

Top News 28 May: अमेरिका का ईरान पर दूसरा बड़ा हमला; पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द, IPL में RR की जीत

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

अगला लेख