पेट्रोल-डीजल के दाम 14वें दिन भी नहीं बदले, राजधानी में पेट्रोल 91.17 और डीजल 81.47 रुपए प्रति लीटर

Webdunia
शनिवार, 13 मार्च 2021 (08:34 IST)
नई दिल्ली। विदेशों मे कच्चे तेल के अभी भी 69 डॉलर प्रति बैरल के पार बने रहने बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शनिवार को लगातार 14वें दिन स्थिरता बनी रही। तेल उत्पादक देशों द्वारा इस वर्ष फरवरी में दैनिक आधार पर 6.5 लाख बैरल कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती करने की रिपोर्ट के बाद विदेशी बाजारों में कच्चे तेल में तेजी आ गई और लंदन ब्रेंट क्रूड ऑयल अभी भी 69 डॉलर प्रति बैरल के पार बना हुआ है।
ALSO READ: IAC ने कहा- महंगे पेट्रोल डीजल के बीच वाहन एलपीजी 40% सस्ता विकल्प
राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अभी 91.17 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 81.47 रुपए प्रति लीटर पर है। 27 फरवरी को इन दोनों की कीमतों में क्रमशः 24 पैसे और 15 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी और इन दोनों की कीमतें पूरे देश में सार्वकालिक रिकॉर्ड स्तर पर हैं।
 
तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार शनिवार को इन दोनों ईंधनों की कीमतें स्थिर हैं। विश्लेषकों का कहना है कि देश 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के कारण अभी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Mahakumbh 2025 : मौनी अमावस्या पर दुनिया रह जाएगी दंग, टूट जाएगा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड, जानें क्या इंतजाम

क्यों पीथमपुर में ही जलेगा यूनियन कार्बाइड का कचरा, किस प्रक्रिया से होगा नष्ट, वेबदुनिया के सवाल पर क्या बोले संभागायुक्त दीपक सिंह

Waqf Amendment Bill : वक्फ समिति ने राजग के सभी संशोधन किए स्वीकार, विपक्ष के सुझावों को किया खारिज

Maha Kumbh 2025 : क्या महाकुंभ में स्नान से खत्म होगी गरीबी, कैमरे के सामने त्रिवेणी संगम में डुबकी की होड़, शाह की गंगा डुबकी पर खरगे का कटाक्ष

राहुल गांधी ने BJP-RSS पर आंबेडकर, संविधान का अपमान करने का लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

बागपत में लड्डू पर्व पर बड़ा हादसा, लकड़ी का ढांचा से 5 मरे, 40 घायल

IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट, प्रयागराज में कैसा रहेगा मौसम?

पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण में क्या अंतर है, समझिए

LIVE: बागपत में जैन निर्वाण महोत्सव में हादसा, मंच टूटने से कई घायल

दिल्ली चुनाव से पहले गुरमीत राम रहीम जेल से बाहर, मिली 30 दिन की पैरोल

अगला लेख