Publish Date: Mon, 08 Mar 2021 (09:59 IST)
Updated Date: Mon, 08 Mar 2021 (10:01 IST)
नई दिल्ली। विदेशों मे कच्चे तेल में उबाल के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को लगातार नौवें दिन स्थिरता बनी रही। विदेशी बाजारों में लंदन ब्रेंट क्रूड ऑइल 70 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है।
राजधानी दिल्ली में अभी 91.17 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 81.47 रुपए प्रति लीटर पर है। 27 फरवरी को इन दोनो की कीमतों में
क्रमशः 24 पैसे और 15 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी और इन दोनों की कीमतें पूरे देश में सार्वकालिक रिकार्ड स्तर पर है। तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन के अनुसार आज इन दोनों ईंधन की कीमतें स्थिर है। (वार्ता)