जनवरी में निर्यात 6.58 प्रतिशत गिरकर 32.91 अरब डॉलर रहा

Webdunia
बुधवार, 15 फ़रवरी 2023 (15:11 IST)
नई दिल्ली। देश का निर्यात जनवरी के महीने में 6.58 प्रतिशत गिरकर 32.91 अरब डॉलर पर आ गया जबकि 1 साल पहले की समान अवधि में यह 35.23 अरब डॉलर पर रहा था। वाणिज्य मंत्रालय ने बुधवार को जनवरी के व्यापार आंकड़े जारी करते हुए कहा कि पिछले महीने आयात भी 3.63 प्रतिशत घटकर 50.66 अरब डॉलर हो गया।
 
जनवरी 2021 में यह 52.57 अरब डॉलर रहा था। इस तरह जनवरी 2022 में देश का व्यापार घाटा 17.75 अरब डॉलर दर्ज किया गया। वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक चालू वित्त वर्ष के पहले 10 महीनों (अप्रैल-जनवरी) में देश का कुल वस्तु निर्यात 8.51 प्रतिशत बढ़कर 369.25 अरब डॉलर पर पहुंच गया। हालांकि इस अवधि में आयात 21.89 प्रतिशत की उच्च वृद्धि के साथ 602.20 अरब डॉलर हो गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की बाधा पार की, फिर भी दोहा में दूसरे स्थान पर रहे

Bihar : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबर, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी

UP : हेयर ट्रांसप्लांट के बाद 2 लोगों की मौत, आरोपी महिला डॉक्‍टर फरार, एफआईआर दर्ज

रूस-यूक्रेन के बीच शांति वार्ता रही बेनतीजा, चर्चा को लेकर यूक्रेन ने लगाया यह आरोप

शहबाज शरीफ के जहरीले बोल, कहा- करारा जवाब देंगे, पाक सेना ने रचा इतिहास

अगला लेख