Hanuman Chalisa

फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग को लगा खरबों का झटका

Webdunia
मंगलवार, 20 मार्च 2018 (15:13 IST)
वॉशिंगटन। फेसबुक डाटा लिक होने संबंधी रिपोर्ट के कारण फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग को बड़ा झटका लगा है। इस कारण से मार्क जुकरबर्ग को एक दिन में 6.6 बिलियन डॉलर यानी करीब सवा चार खरब रुपए गंवाने पड़े हैं। इस झटके के बाद उनकी कुल संपत्ति 68.5 बिलियन की रह गई है। इसके अलावा फेसबुक को 40 बिलियन डॉलर के मार्केट वेल्यू का भी झटका लगा, क्योंकि इस घटना के बाद कंपनी के शेयर्स में सात प्रतिशत की गिरावट आ गई। 
 
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की मदद करने वाली एक फर्म ‘कैम्ब्रिज एनालिटिका’ पर लगभग 5 करोड़ फेसबुक यूजर्स की निजी जानकारी चुराने के आरोप लगे हैं। इस जानकारी को चुनाव के दौरान प्रयोग किया गया है। खबर आने पर अमेरिकी और यूरोपीय सांसदों ने फेसबुक इंक से जवाब मांगा। वे जानना चाहते हैं कि ब्रिटेन की कैंब्रिज एनालिटिका ने डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव जीतने में किस तरह से मदद की। (एजेंसियां) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

भोपाल में होगा ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार, आज शाम 5 बजे भदभदा शमशान घाट पर दी जाएगी अंतिम विदाई

सुसाइड अटैक से फिर दहला पाकिस्तान, क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास हुए धमाके में 24 सैन्यकर्मियों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

Weather Update : देश के कई राज्यों में भीषण लू का 'ऑरेंज अलर्ट', किन राज्यों में कब रहेगा Heat wave का प्रकोप, IMD ने दी जानकारी

अगला लेख