Hanuman Chalisa

विदेशी मुद्रा भंडार 11.64 करोड़ डॉलर बढ़ा

Webdunia
सोमवार, 7 जनवरी 2019 (09:37 IST)
मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 28 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में लगातार दूसरी साप्ताहिक तेजी दर्ज करता हुआ 11.64 करोड़ डॉलर बढ़कर 393.40 अरब डॉलर पर पहुंच गया।


इससे पहले 21 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में यह 16.72 करोड़ डॉलर बढ़कर 393.29 अरब डॉलर पर रहा था जबकि 14 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में यह 61.39 करोड़ डॉलर घटकर 393.12 अरब डॉलर पर रहा था। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, 28 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 10.63 करोड़ डॉलर बढ़कर 368.07 अरब डॉलर पर रहा।

स्वर्ण भंडार 21.22 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 65 लाख डॉलर बढ़कर 2.65 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 36 लाख डॉलर बढ़कर 1.46 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख