सावधान! jiomart की फ्रेंचाइजी दिलवाने के नाम पर हो रही धोखाधड़ी

Webdunia
गुरुवार, 27 अगस्त 2020 (17:27 IST)
नई दिल्ली। जालसाज और धोखाधड़ी करने वाले लोग ठगने के लिए नए-नए तरीके ईजाद करते हैं। ऐसी ही एक धोखाधड़ी जियोमार्ट (jiomart) की फ्रेंचाइजी दिलवाने के नाम पर हो रही है। ठगी के कई मामले सामने आने के बाद कंपनी एक्शन में दिखाई दे रही है। लोग ऐसे जालसाजों के चक्कर में ना आएं, इसके लिए कंपनी ने एक चेतावनी नोटिस जारी किया। नोटिस में कंपनी ने लोगों को आगाह किया है कि वे ऐसे धोखेबाजों से बचें, जो जियोमार्ट के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को फ्रेंचाइजी या डीलरशिप दिलाने का झूठा वादाकर रहे हैं। 
 
रिलायंस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस चेतावनी को पब्लिश किया गया है। चेतावनी नोटिस में रिलायंस रिटेल ने कहा कि हम वर्तमान में किसी भी डीलरशिप या फ्रेंचाइजी मॉडल को न तो चला रहे हैं और न ही हमने किसी डीलर को नियुक्त करने के लिए किसी फ्रेंचाइजी या किसी एजेंट को नियुक्त किया है। साथ ही हम फ्रेंचाइजी नियुक्त करने के नाम पर किसी भी तरह की कोई भी धनराशि नहीं लेते हैं। 
 
जियोमार्ट 3 करोड़ छोटे किराना दुकानदारों और 12 करोड़ किसानों को अपने नेटवर्क से जोड़ना चाहती है। जियोमार्ट पर रोजाना 4 लाख से अधिक ऑर्डर बुक किए जा रहे हैं और कंपनी की बाजार में जबर्दस्त साख है। कंपनी की इसी साख का फायदा यह धोखेबाज उठा रहे हैं। जियोमार्ट की फ्रेंचाइजी दिलवाने के सुनहरे सपने दिखा कर यह गिरोह आमजन को शिकार बना रहे हैं। 
 
नोटिस में कहा गया है कि कुछ जालसाज जियोमार्ट से जुड़े होने का ढोंग कर फर्जी वेबसाइट बना रहे हैं और जियोमार्ट सेवाओं की फ्रेंचाइजी देने के बहाने निर्दोष व्यक्तियों को धोखा दे रहे हैं। कंपनी ने कुछ फर्जी वेबसाइटों की सूची भी जारी की है।
 
कंपनी ने जारी की वेबसाइट की लिस्ट
1. jmartfranchise.in
2. jiodealership.com
3. jiomartfranchisescom
4. jiomartshopinfo
5 jiomartreliancecom
6. jiomartfranchiseonlinecom
7. jiomartsfranchisesonline
9. jiomart-franchisecom
9. jiomartindiainnet
10. jiomartfranchiseco

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

आतंकवादियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए, ब्रिक्स में बोले PM मोदी

उज्जैन में मुहर्रम के दौरान बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

9 जुलाई से पहले भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर गेंद वाशिंगटन के पाले में

Maharashtra : भाषा विवाद में कूदे दिनेश निरहुआ, ठाकरे बंधुओं को दी यह चेतावनी

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

अगला लेख