Hanuman Chalisa

जीडीपी के 1.5 प्रतिशत पर पहुंच सकता है चालू खाते का घाटा

Webdunia
सोमवार, 18 सितम्बर 2017 (14:38 IST)
नई दिल्ली। देश का चालू खाते का घाटा (कैड) 2017 में बढ़कर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 1.5 प्रतिशत हो जाने की आशंका है। जापान की वित्तीय सेवा कंपनी नोमुरा की रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है।
 
नोमुरा ने कहा कि देश का चालू खाते का घाटा 2016 में जीडीपी का 0.6 प्रतिशत रहा जो 2017 में बढ़कर 1.5 प्रतिशत हो जाएगा, लेकिन शुद्ध पूंजी निवेश के इस घाटे से अधिक रहने की संभावना है। उसने कहा कि दूसरी तिमाही में कैड के अधिक रहने तथा जुलाई-अगस्त में व्यापार घाटा में वृद्धि होने से पता चलता है कि इस साल कैड में काफी बढ़ोतरी होगी।
 
इस साल अप्रैल-जून तिमाही में कैड बढ़कर 14.3 अरब डॉलर हो गया था जो जीडीपी का 2.4 प्रतिशत था। इससे पहले जनवरी-मार्च तिमाही में कैड 3.4 अरब डॉलर यानी जीडीपी का 0.6 प्रतिशत रहा था।
 
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-जून तिमाही में शुद्ध प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) 7.2 अरब डॉलर रहा था जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही की तुलना में दोगुना था। इस दौरान शुद्ध पोर्टफोलियो निवेश भी 12.5 अरब डॉलर रहा था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, आतंकी साजिश का भंडाफोड़, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

बिहार में बंगले पर बवाल, राबड़ी बोलीं- बुला लो फोर्स नहीं करेंगे बंगला खाली

45°C तापमान होगा न्यू नॉर्मल? UN की रिपोर्ट ने क्यों बढ़ाई दुनिया, खासकर भारत की टेंशन

'त्याग' के बदले पूर्व CM सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान से क्या मांग लिया?

सभी देखें

नवीनतम

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- CM योगी के नेतृत्व में बदली UP की पहचान

दिल्‍ली के साकेत में बड़ा हादसा, 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबने की आशंका

उत्‍तर प्रदेश में 1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

CM योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान, निवेशकों का बढ़ा भरोसा

अगला लेख