Hanuman Chalisa

भारत 6.5-7.5% के दायरे में आर्थिक वृद्धि हासिल करेगा: मूडीज सर्वेक्षण

Webdunia
सोमवार, 31 जुलाई 2017 (14:15 IST)
भारत की जीडीपी वृद्धि दर अगले 12 से 18 महीने के दौरान 6.5 से 7.5 % के दायरे में रहेगी और जीएसटी आर्थिक वृद्धि की रफ्तार बढ़ाने में मदद करेगा। मूडीज के एक सर्वेक्षण में यह परिणाम सामने आया है।
 
सर्वेक्षण में 75% से अधिक लोगों ने कहा कि बिजली, इस्पात और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में बड़े कंपनी समूहों को दिए गए कर्ज से भारत में बैंकों की संपत्ति गुणवत्ता के लिये बड़ा जोखिम पैदा हुआ है। मूडीज और उससे संबद्ध इकरा के सर्वेक्षण में 200 से अधिक बाजार भागीदारों ने भारत की मजबूत आर्थिक वृद्धि संभावना को लेकर विश्वास व्यक्त किया है।
 
मूडीज ने एक बयान में कहा, 'भारत की जीडीपी वृद्धि दर अगले 12 से 18 महीने के दौरान 6.5 से 7.5% के दायरे में रहेगी। 60 फीसदी से अधिक की ऐसी राय थी।' यह दृष्टिकोण नोटबंदी के लघुकालिक नकारात्मक प्रभाव के बाद अर्थव्यवस्था के उबरने के संकेत के अनुरूप ही है।
 
मूडीज को विश्वास है कि आर्थिक वृद्धि की रफ्तार अगले 3-4 साल में बढ़कर 8% के आसपास पहुंच जाएगी। मूडीज के सहायक प्रबंध निदशेक मैरी डिरोन ने कहा, ‘‘भारत में चल रहे आर्थिक और संस्थागत सुधारों और आने वाले समय में होने वाले बदलावों को देखते हुए नोटबंदी से पैदा हुई अल्पकालिक अड़चन के बावजूद भारत अगले 12 से 18 माह के दौरान भारत उसके जैसे दूसरे देशों के मुकाबले अधिक तेजी से वृद्धि करेगा।
 
सर्वेक्षण में भाग लेने वालों में हालांकि इस बात को लेकर एक राय थी कि माल एवं सेवाकर (जीएसटी) के लागू होने से 12 से 18 माह में आर्थिक वृद्धि बढ़ेगी लेकिन इस मुद्दे पर उनकी राय अलग अलग थी कि इस कर सुधार से आर्थिक वृद्धि कितनी बढ़ेगी। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अहमदाबाद में इबोला वायरस का पहला संदिग्ध मामला, अफ्रीका से आए मरीज को किया आइसोलेट, 11 अन्य लोग निगरानी में

योगी सरकार का डिजिटल विजन तेज रफ्तार पर, प्रोजेक्ट गंगा जल्द होगा 'लाइव'

अगला लेख