rashifal-2026

दो महीने बाद 29,000 से नीचे उतरा सोना

Webdunia
शुक्रवार, 10 मार्च 2017 (14:54 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु में भारी गिरावट तथा स्थानीय मांग कमजोर रहने से  शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 400 रुपए लुढ़ककर 2 महीने के निचले स्तर  28,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। 
 
चांदी भी 525 रुपए टूटकर लगभग 2 माह के निचले स्तर 40,975 रुपए प्रति किलोग्राम पर  रही। दोनों कीमती धातुओं में लगातार 5वें दिन नरमी देखी गई है। सोना 5 दिन में 1,250  रुपए तथा चांदी 1,600 रुपए लुढ़क चुकी है। 
 
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सोना हाजिर 4.40 डॉलर  फिसलकर 1,200 डॉलर के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 1,195.35 डॉलर प्रति औंस पर रहा।  अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 8 डॉलर की गिरावट के साथ 1,195.2 डॉलर प्रति औंस  बोला गया। 
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका में गैर-कृषि रोजगार के आंकड़े जारी होने से पहले  पीली धातु पर दबाव है। आंकड़े मजबूत रहने पर अमेरिका में फेडरल रिजर्व की अगले सप्ताह  होने वाले बैठक में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना बढ़ जाएगी। लंदन में शुक्रवार को चांदी  हाजिर भी 0.6 डॉलर फिसलकर 16.85 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी। (वार्ता)
 
Show comments

जरूर पढ़ें

silver prices : चांदी के बाजार में 'ब्लैक थर्सडे, 16% तक टूटी कीमतें, क्या Safe haven से उठा निवेशकों का विश्वास

PM of India : आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे, राहुल-ममता पर Rajya Sabha में PM Modi ने साधा निशाना

Ola, Uber, Rapido से कैसे सस्ती रहेगी Bharat Taxi, जानिए पूरी जानकारी

लोकसभा हंगामे पर स्पीकर ओम बिरला का खुलासा: पीएम मोदी को सदन आने से किया था मना

राज्यसभा में नड्डा vs खरगे टकराव: ‘अबोध बालक’ टिप्पणी से बढ़ा सियासी संग्राम

सभी देखें

नवीनतम

RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट नहीं बदला, MSME को राहत, डिजिटल फ्रॉड पर मिलेगा मुआवजा

परीक्षा पे चर्चा: परीक्षा से पहले पीएम मोदी की छात्रों को बड़ी सलाह: इन 10 मंत्रों से मिलेगी सफलता

LIVE: नहीं थमा हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

दिनदहाड़े गुरुद्वारे के बाहर आप नेता लक्की ऑबेरॉय की हत्या, पंजाब में कानून व्यवस्था पर फिर सवाल

नॉर्वे के राजघराने में भूचाल: शाही परिवार के सदस्य पर पहली बार मुकदमा

अगला लेख