Hanuman Chalisa

सोना एक माह के उच्चतम स्तर पर

Webdunia
रविवार, 25 मार्च 2018 (12:23 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख तथा स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की सतत लिवाली के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बीते सप्ताह सोने की कीमत 1 माह के उच्चतम स्तर 31,835 रुपए प्रति 10 ग्राम की ऊंचाई को छू गई। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के उठाव बढ़ने के कारण चांदी की कीमत भी तेजी दर्शाती बंद हुई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि चीन और अमेरिका के बीच बीच व्यापार युद्ध भड़कने की ताजा आशंकाओं के बीच बाजार में सर्राफा मांग में तेजी आई और बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी कायम हो गई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना सप्ताहांत में तेजी दर्शाता 1,346.80 डॉलर प्रति औंस और चांदी तेजी के साथ 16.53 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।
 
उन्होंने कहा कि इसके अलावा घरेलू बाजारों में ‘नवरात्र’ त्योहार की मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लिवाली में आई तेजी से भी सोने की तेजी को  समर्थन प्राप्त हुआ। कमजोर होते शेयर बाजार के स्थान पर सर्राफा बाजार में निवेशकों के निवेश का रुख मुड़ने से भी कुछ हद तक कारोबारी धारणा में तेजी आई। राष्ट्रीय राजधानी  में लिवाली समर्थन के अभाव में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने क  क्रमश: 31,180 और 31,030 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कमजोर शुरुआत हुई।
 
लेकिन बढ़ते वैश्विक बाजार के अनुरूप और स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढ़ने से इसमें तेजी लौटी तथा सप्ताहांत में ये कीमतें 545-545 रुपए की तेजी दर्शाती 1 माह  के उच्चतम स्तर क्रमश: 31,835 रुपए और 31,685 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। इससे पूर्व यह स्तर 27 फरवरी को देखने को मिला था। हालांकि छिटपुट सौदों के बीच एक सीमित दायरे में घट-बढ़ के बाद गिन्नी की कीमत सप्ताहांत में 24,800 रुपए प्रति 8 ग्राम के पूर्व सप्ताहांत के स्तर पर ही बंद हुई।
 
लिवाली और बिकवाली के झोंकों के बीच चांदी तैयार की कीमत 500 रुपए की तेजी के साथ सप्ताहांत में 39,600 रुपए प्रति किग्रा जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के दाम भी 525 रुपए की तेजी दर्शाती 38,895 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई। चांदी सिक्कों की कीमत भी 1,000 रुपए की तेजी के साथ लिवाल 74,000 रुपए और बिकवाल 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर बंद हुई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी आग: धू-धू कर जली बोगी, यात्रियों में मची चीख-पुकार!

Top News : यूएई के न्यूक्लियर प्लांट पर बड़ा हमला, स्वीडन से नार्वे जाएंगे पीएम मोदी

वीडी सतीशन आज लेंगे केरल CM पद की शपथ, राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

सीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

अगला लेख