कमजोर मांग से सोने में आई गिरावट, चांदी भी लुढ़की, जानिए क्‍या रहे भाव...

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 9 अक्टूबर 2024 (20:05 IST)
Gold and Silver Price : कमजोर घरेलू मांग के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। सोना 600 रुपए गिरकर 77700 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं चांदी की कीमत भी 2800 रुपए लुढ़ककर 91200 रुपए प्रति किलोग्राम रही, जो एक दिन पहले 94000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
 
मंगलवार को सोना 78,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत भी 2,800 रुपए लुढ़ककर 91,200 रुपए प्रति किलोग्राम रही जो एक दिन पहले 94,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस बीच, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 600 रुपए गिरकर 77,300 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया।
ALSO READ: महंगा होता सोना क्यों है निवेशकों की पहली पसंद, खरीदते समय क्या सावधानियां बरतें?
सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू मांग में सुस्ती के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के वायदा कारोबार में दिसंबर आपूर्ति वाले सोने के अनुबंध की कीमत 29 रुपए बढ़कर 75,190 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। एक्सचेंज में दिसंबर आपूर्ति वाले चांदी अनुबंध की कीमत भी 754 रुपए बढ़कर 89,483 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। एशियाई कारोबारी घंटों में कॉमेक्स वायदा 0.03 प्रतिशत गिरकर 2,634.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
ALSO READ: 3 दिन में 5000 रुपए सस्ता हुआ सोना, क्यों घटे दाम?
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, सुरक्षित निवेश के तौर पर प्रीमियम कम होने से बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और अधिक कटौती की संभावना कम हो गई। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी 0.75 प्रतिशत बढ़कर 30.83 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हरियाणा चुनाव 2024 : क्या कांग्रेस की आंतरिक लड़ाई ने भाजपा को दी बढ़त?

कैसे हरियाणा में BJP के हाथ लगा जीत की जलेबी का स्‍वाद?

Haryana के 3 जिलों में EVM से जुड़ी शिकायतें मिलीं, Congress ने बताया लोकतंत्र की हार, Election Commission में शिकायत

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर किसने क्या कहा?

चुनाव परिणाम के बाद महबूबा ने चेताया, जम्मू कश्मीर सरकार के मामलों में दखल न दे केंद्र सरकार

सभी देखें

नवीनतम

Haryana election results 2024 : हरियाणा की 20 विधानसभा सीटों पर EVM लेकर EC से की शिकायत, भूपिंदर बोले- सैनी ने कहा था सरकार बनाने की पूरी व्यवस्था

बिकवाली से फिसला बाजार, Sensex 168 अंक टूटा, Nifty में भी आई गिरावट

यूपी में पुलिस के सामने भाजपा विधायक योगेश वर्मा को थप्पड़ मारा

भारत में गरीबी हुई कम, इन क्षेत्रों में हुई उल्लेखनीय प्रगति, UNFPA ने की जमकर तारीफ

Apple ने 11 दिन में बेचे 10 लाख iPhone, Samsung ने मचाई धूम, त्योहारी मौसम में कैसी रही बिक्री

अगला लेख