कमजोर वैश्विक संकेतों से सोना 100 रुपए टूटा, चांदी भी 300 रुपए फिसली

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 16 जनवरी 2024 (19:21 IST)
Gold falls by Rs 100 due to weak global cues : कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 100 रुपए की गिरावट के साथ 63,450 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 63,550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 300 रुपए के गिरावट के साथ 76,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
 
सोने में  63,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार : एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि 2 दिन की बढ़त का सिलसिला टूटते हुए दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें 100 रुपए की गिरावट के साथ 63,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना गिरावट के साथ 2,049 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी का भाव भी नुकसान के साथ 23.06 डॉलर प्रति औंस रहा। गांधी ने कहा कि डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में सुधार के बाद मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CM देवेंद्र फडणवीस का राज ठाकरे पर पलटवार, बोले- आपको भी गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन...

भारतीय खिलाड़ियों की जासूरी करवाएगी BCCI , इस बात का लगाएगा पता

28 राज्यों को मिले नए भाजपा अध्यक्ष, कब आएगा यूपी का नंबर, किसका दावा सबसे मजबूत?

बिहार से किस तरह तमिलनाडु पहुंचा SIR विवाद, चिदंबरम ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

प्याज की कीमतों से गिरावट से किसान परेशान, CM फडणवीस से की यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

मालेगांव केस को लेकर CM योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- आस्था को कलंकित करने वालों के चेहरे हुए बेनकाब

NCB को मिली बड़ी कामयाबी, अवैध दवा गिरोह का भंडाफोड़, 20 करोड़ रुपए की दवाएं जब्‍त

प्रदेश में ड्रोन से डर फैलाया तो नहीं बख्शे जाएंगे, CM योगी ने दिए सख्त एक्शन के आदेश

UP : भोगनीपुर में बाढ़ ने मचाई तबाही, क्योंटरा गांव जलमग्न, छतें बनीं अस्थाई घर

UP के 14 जिले बाढ़ की चपेट में, 80 हजार लोग प्रभावित, प्रशासन अलर्ट

अगला लेख