सोना सवा साल के उच्चतम स्तर पर, चांदी लुढ़की

Webdunia
शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2018 (15:37 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी और घरेलू बाजार में ग्राहकी आने से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 170 रुपए चमककर सवा साल के उच्चतम स्तर 31,820 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक मांग सुस्त रहने से चांदी हालांकि 590 रुपए लुढ़ककर 39,380 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
 
दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आई गिरावट से विदेशी बाजारों में सोना मजबूत हुआ है। सोना हाजिर 4.58 डॉलर चढ़कर 1,358.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 6.2 डॉलर की मजबूती के साथ 1,361.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.05 डॉलर की तेजी के साथ 16.87 डॉलर प्रति औंस बोली गई, हालांकि घरेलू स्तर पर सिक्का निर्माताओं की मांग कमजोर पड़ने से चांदी दबाव में रही। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

EC से सवाल, 190 सीटों का वोटिंग पर्सेंट आने में इतना समय क्यों लगा?

KCR पर चुनाव आयोग का एक्शन, 48 घंटे तक प्रचार पर लगाया बैन, कांग्रेस के खिलाफ की थी टिप्पणी

उज्जैन के दंडी आश्रम में आचार्य और सेवादार ने 19 बच्चों से किया यौन कुकर्म, FIR दर्ज

2500 वीडियो क्लिप, 17 साल पुराना ड्राइवर, कर्नाटक के इस कांड को क्‍यों कहा जा रहा भारत का सबसे बड़ा sex scandal?

प्रज्वल रेवन्ना sex scandal को लेकर राहुल ने बोला पीएम मोदी पर तीखा हमला

19 साल बाद संजय निरुपम की घर वापसी, शिंदे की शिवसेना में होंगे शामिल

Lok Sabha Elections 2024 : बनासकांठा में बोले PM मोदी, कांग्रेस लिखकर दे धर्म के आधार पर नहीं देगी आरक्षण

KCR पर चुनाव आयोग का एक्शन, 48 घंटे तक प्रचार पर लगाया बैन, कांग्रेस के खिलाफ की थी टिप्पणी

UP : राजगुरु, बिस्मिल, भगत सिंह, देश के शहीदों से मुख्तार की तुलना, अफजाल अंसारी का वीडियो वायरल

Supreme Court Updates : सुप्रीम कोर्ट के जज जब सुनाने लगे अपना दर्द - संडे-मंडे तो छोड़िए त्योहारों पर भी चैन नहीं

अगला लेख