सोने के दाम 350 रुपए टूटे, चांदी भी 750 रुपए फिसली

Webdunia
शुक्रवार, 21 जुलाई 2023 (17:29 IST)
gold silver price: वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार (bullion market) में शुक्रवार को सोना 350 रुपए की गिरावट के साथ 60,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
 
चांदी की कीमत भी 750 रुपए की गिरावट के साथ 77,200 रुपए प्रति किलोग्राम रही। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,966 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी गिरावट के साथ 24.80 डॉलर पर रही। अमेरिकी डॉलर में मजबूती आने तथा अमेरिकी सरकारी बांड के प्रतिफल में सुधार के कारण सोना अपने हाल के उच्च स्तर से नीचे आ गया।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि उम्मीद से अधिक मजबूत अमेरिकी बेरोजगारी दावों के आंकड़ों के बाद गुरुवार को डॉलर सूचकांक 100 अंक पर पहुंच गया और अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले लगभग 0.60 प्रतिशत बढ़ गया।
 
गांधी ने कहा कि आंकड़ों से पता चलता है कि साप्ताहिक दावे दो महीने के निचले स्तर पर आ गए हैं, जो श्रम बाजार में मजबूती का संकेत है। इससे इस विचार को मजबूती मिलेगी कि इस साल ब्याज दर में एक और वृद्धि हो सकती है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख