सोने में 17 रुपए की मामूली तेजी, चांदी में 444 रुपए का उछाल दर्ज

Webdunia
सोमवार, 22 नवंबर 2021 (18:48 IST)
नई दिल्ली। रुपए के मूल्य में गिरावट आने के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 17 रुपए की मामूली तेजी के साथ 47,869 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,852 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
 
चांदी की कीमत 444 रुपए बढ़कर 64,690 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 64,246 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी- दोनों ही बहुमूल्य धातुओं की कीमत क्रमश: 1,846 डॉलर प्रति औंस और 24.85 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि सोमवार को कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज) में सोने की हाजिर कीमत तेजी के साथ 1,846 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही जिससे यहां सोने की कीमतों में स्थिरता दिखी। डॉलर के मजबूत होने तथा अमेरिकी बॉण्ड आय में तेजी आने से सोने की कीमतों पर दबाव रहा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'Block Everything' प्रोटेस्ट क्या है, नेपाल के बाद फ्रांस में भड़की हिंसा, लोग क्यों कर रहे हैं पथराव और आगजनी, इमैनुएल मैक्रो पर इस्तीफे का दबाव

iphone air : अब तक का सबसे पतला आईफोन, पावरफुल बैटरी बैकअप और एडवांस कैमरा सेंसर, जानिए क्या है कीमत

Generation Z protest : बीमार अपाहिज पत्नी को छोड़कर भागे नेपाल के मंत्री, प्रदर्शनकारियों ने पहुंचाया अस्पताल

Skoda की कारें 3.28 लाख रुपए तक हुईं सस्ती, जानिए किस मॉडल के कितने गिरे दाम

Yamaha की बाइक्स हुई इतनी सस्ती की यकीन करना मुश्किल

सभी देखें

नवीनतम

Russia Ukraine War : महायुद्ध की आशंका, रूस-यूक्रेन युद्ध में अब NATO की एंट्री, ड्रोन गिराने के लिए भेजे फाइटर प्लेन

'Block Everything' प्रोटेस्ट क्या है, नेपाल के बाद फ्रांस में भड़की हिंसा, लोग क्यों कर रहे हैं पथराव और आगजनी, आखिर मैंक्रों के खिलाफ फ्रांस में क्यों उबाल?

नेपाल क्राइसिस को लेकर CJI की टिप्पणी, हमें अपने संविधान पर गर्व, पड़ोसी देशों में देखिए क्या हो रहा है

नेपाल हिंसा से UP के 7 जिलों में हाईअलर्ट, DGP ने क्या दिए आदेश

BJP सांसदों का सोशल मीडिया रिपोर्ट कार्ड देखकर क्या नाराज हुए PM मोदी

अगला लेख