Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोने-चांदी की कीमतों में आई मामूली गिरावट, सोना 49,075 रुपए प्रति 10 ग्राम

Advertiesment
gold silver
नई दिल्ली। शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोने के दाम में मामूली गिरावट आई। आज शुक्रवार को सोने का भाव 0।29 फीसदी कम हो गया और 49,075 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। छठ पर्व के मौके पर सोने की कीमत में आया उछाल आज थोड़ा ठंडा पड़ गया। शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोने के दाम में मामूली गिरावट आई।
 
सोने का भाव 0.29 फीसदी कम होकर 49,075 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सोने के साथ-साथ आज चांदी की कीमत में भी थोड़ी कमी आई है। चांदी की कीमत 0।25 फीसदी चढ़कर 66,797 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। देश में सोने की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य कर और मेकिंग चार्ज के कारण अलग-अलग होती है।
 
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पीएम मोदी ने की लांच की RBI की 2 नई स्कीम, छोटे निवेशकों को होगा बड़ा फायदा




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi