Publish Date: Fri, 12 Nov 2021 (11:07 IST)
Updated Date: Fri, 12 Nov 2021 (11:10 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों को एक और आतंकवादी का शव बरामद हुआ, जिसके साथ ही दक्षिण कश्मीर जिले में जारी अभियान में मारे गए आतंकवादियों की संख्या बढ़कर दो हो गई।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि शव आज सुबह बरामद हुआ और इलाके में तलाश अभियान अब भी जारी है। मौके से गोला बारूद भी बरामद हुआ है।
कुलगाम के चावाल्गम में गुरुवार को सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी करने के बाद तलाश अभियान शुरू किया था, उसके बाद ही यह मुठभेड़ शुरू हुई।