बहुमूल्य धातुओं में तेजी से सोना 442 रुपए चढ़ा, चांदी में भी आया 558 रुपए का उछाल

Webdunia
गुरुवार, 22 सितम्बर 2022 (16:29 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी और रुपए में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 442 रुपए के उछाल के साथ 50,399 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में पीली धातु का भाव 49,957 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
 
सोने की तरह चांदी भी 558 रुपए के उछाल के साथ 58,580 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 58,022 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 51 पैसे टूटकर 80.47 प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,677 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी 19.69 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि डॉलर सूचकांक के अपने 20 साल के उच्च स्तर से नीचे आने के बाद सोने ने अपने शुरुआती नुकसान की भरपाई की और यह लाभ में कारोबार कर रहा था।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

बार्सिलोना में सीएम डॉ. यादव का जलवा, मुरीद हुई टेक जायंट कंपनी सबमर, विजिट के कुछ घंटों बाद ही कर लिया MOU

क्यों ब्लड डोनेट करते हैं आर्मी के डॉग्स, जानिए किस काम आता है ये खून

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

Monsoon Session : हंगामेदार होगा संसद का मानसून सत्र, क्या है विपक्षी कांग्रेस की मांग

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत, 8 घंटे तक भीड़ में इंतजार करता रहा वफादार बेजुबान

अगला लेख