Hanuman Chalisa

सोना-चांदी उच्चतम स्तर पर

Webdunia
मंगलवार, 7 फ़रवरी 2017 (18:56 IST)
नई दिल्ली। बढ़ती भू-राजनीतिक अनिश्चितता के बीच वैश्विक स्तर पर पीली धातु में गत दिवस आई बड़ी तेजी का असर मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार पर दिखा, जहां सोना 200 रुपए चमककर तीन महीने के उच्चतम स्तर 29,850 रुपए प्रति दस ग्राम तथा चांदी 350 रुपए उछलकर 42,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 
    
यह दोनों कीमती धातुओं का पिछले साल 10 नवंबर के बाद का उच्चतम स्तर है। सोना लगातार दूसरे दिन तथा चांदी तीसरे दिन चढ़ी है। लंदन और न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को कारोबार के दौरान सोना हाजिर एक समय 1,235.73 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया था, जो पिछले साल 11 नवंबर के बाद का उच्चतम स्तर है।

हालांकि आज एशियाई बाजारों में तेजी के साथ शुरुआत करने के बाद इसमें कुछ गिरावट रही और यह 3.70 डॉलर टूटकर 1,229.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। 
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कुछ बड़े फैसलों की वजह से अंतरराष्ट्रीय भू-राजनीतिक अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो गई है। इससे निवेशक सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु में पैसा लगा रहे हैं, जिससे इसके दाम बढ़े हैं। 
     
अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा आज भी बढ़त में रहा। यह 0.7 डॉलर चमककर 1,232.8 डॉलर प्रति औंस बोला गया। वहीं चांदी हाजिर 0.12 डॉलर लुढ़ककर 17.58 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, कांग्रेस ने कहा- 'महंगाई मैन' मोदी ने फिर जनता पर हंटर चलाया

Top News : पेट्रोल-डीजल पर महंगाई की मार, PM मोदी का 5 देशों का दौरा और ओमान तट पर भारतीय जहाज पर हमला

महंगाई का झटका: दिल्ली में पेट्रोल-डीजल 3 रुपए महंगा, CNG के दाम भी बढ़े; जानें नई दरें

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

अगला लेख