Hanuman Chalisa

सोने की चमक बढ़ी, चांदी हुई फीकी

Webdunia
सोमवार, 13 फ़रवरी 2017 (17:36 IST)
नई दिल्ली। विदेशी बाजार में रही गिरावट के बावजूद स्थानीय स्तर पर वैवाहिक सीजन के कारण जेवराती मांग में आई तेजी से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 225 रुपए चमककर 29,950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि ऊंची कीमत के कारण सिक्का निर्माताओं की मांग में आई सुस्ती से चांदी 50 रुपए फिसलकर 43,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
 
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 3.60 डॉलर की गिरावट के साथ 1,229.55 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.0 डॉलर फीका होकर 1,230.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों का कहना है कि स्थानीय बाजार में वैवाहिक मांग चढ़ गई है, जिससे घरेलू बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी दिवस सोने में उछाल रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मुलाकात के बाद दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से सोने की कीमतों में गिरावट रही।
 
इस बीच लंदन में चांदी हाजिर 0.01 डॉलर की मामूली गिरावट के साथ 17.90 डॉलर प्रति औंस बिकी। स्थानीय बाजार में चांदी शनिवार को 43,000 के आंकड़े को पार कर गई थी, जिससे इसकी औद्योगिक मांग में ठहराव आ गया है। मांग घटने से चांदी हाजिर 50 रुपए प्रति किलोग्राम टूट गई। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

सफल हुई मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में MP लगातार बना रहा रिकॉर्ड

दुष्कर्म केस में आसाराम को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जोधपुर जेल में किया सरेंडर

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

डींगरपुर हिंसा, उम्रकैद की सजा पाए 6 दोषियों की अपील हाईकोर्ट में खारिज कराने के लिए पुलिस करेगी मजबूत पैरवी

अगला लेख