Biodata Maker

चांदी में भारी गिरावट, सोना भी सस्ता

Webdunia
शुक्रवार, 3 मार्च 2017 (17:12 IST)
नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट और घरेलू बाजार में  जेवराती मांग में आई कमी से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 275 रुपए फिसलकर  29,725 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसी तरह सिक्का निर्माताओं के उठाव में हुई भारी  गिरावट तथा सुस्त औद्योगिक मांग से चांदी 1,350 रुपए लुढ़ककर 42,700 रुपए प्रति  किलोग्राम पर आ गई। 
 
लंदन में सोना 6.90 डॉलर लुढ़ककर 1228.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इस दौरान  अमेरिकी सोना वायदा भी 4.2 डॉलर गिरकर 1228.7 डॉलर प्रति औंस बोला गया। विश्लेषकों  का कहना है कि इस माह के अंत तक अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की  संभावना से पीली धातु पर दबाव बना हुआ है, हालांकि उनके मुताबिक इस सप्ताह अधिकतर  गिरावट में रहने वाले सोने की कीमतें अगले माह सुधर सकती हैं। 
 
इस माह तक ब्याज दर बढ़ाए जाने का प्रभाव इस पर हावी रहेगा लेकिन निवेशक अब भी  अमेरिकी राष्ट्रपति की नीतियों को लेकर सशंकित हैं तथा भू-राजनीतिक परिस्थितियां भी  अनुकूल नहीं हैं जिससे सुरक्षित निवेश के प्रति उनका आकर्षण बरकरार है। इस दौरान चांदी  0.08 प्रतिशत लुढ़ककर 17.71 डॉलर प्रति औंस बोली गई। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

Mohan Bhagwat : हिन्दू 3 बच्चे पैदा करें, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान, घर वापसी का काम तेज होना चाहिए

मध्यप्रदेश का आर्थ‍िक सर्वेक्षण 2025-26: सकल राज्य घरेलू उत्पाद में 11.14 प्रतिशत वृद्धि

CM योगी की अखिलेश को सलाह, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए आगे आएं

प्राथमिक स्वास्थ्य ढांचे को किया मजबूत तो बीमारू से बना उत्तम प्रदेश बना यूपी

बुधवार से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

अगला लेख