Hanuman Chalisa

सोने की चमक घटी, चांदी तेज

Webdunia
रविवार, 2 अप्रैल 2017 (11:16 IST)
नई दिल्ली। पिछले सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट आई जबकि चांदी कीमत में तेजी देखी गई। आभूषण विक्रेताओं की कमजोर मांग के कारण सोने की कीमत में 80 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई, जबकि औद्योगिक इकाइयों का उठान बढ़ने के कारण चांदी की कीमत में 850 रुपए प्रति किलो की तेजी आई।
 
सर्राफा व्यापारियों ने कहा कि घरेलू हाजिर बाजार में आभूषण और फुटकर विक्रेताओं की मांग में गिरावट आने के कारण मुख्यत: सोने की कीमतों में गिरावट आई लेकिन विदेशों में मजबूती के रुख ने गिरावट पर कुछ अंकुश लगा दिया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना सप्ताहांत में तेजी दर्शाता 1,249.20 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी तेजी के साथ 18.23 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।
 
राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत की मजबूत शुरुआत हुई। सप्ताह में कारोबार के दौरान मजबूत वैश्विक संकेतों के कारण यह क्रमश: 29,550 रुपए और 29,400 रुपए प्रति 10 ग्राम तक चढ़ गया। बाद में इन्हें उच्च स्तर पर प्रतिरोध का सामना करना पड़ा और क्रमश: 29,060 रुपए और 28,910 रुपए प्रति 10 ग्राम तक लुढ़कने के बाद सप्ताहांत में 80-80 रुपए की गिरावट दर्शाता क्रमश: 29,250 रुपए और 29,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।
 
हालांकि सीमित सौदों के बीच घट-बढ़ के बाद गिन्नी के भाव पिछले सप्ताहांत के बंद स्तर 24,400 रुपए प्रति 8 ग्राम पर ही बंद हुए। दूसरी ओर चांदी तैयार की कीमत 850 रुपए की तेजी के साथ सप्ताहांत में 42,650 रुपए प्रति किग्रा और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 800 रुपए की तेजी के साथ 42,330 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई।
 
इसके अलावा चांदी सिक्कों के भाव लिवाल 71,000 रुपए और बिकवाल 72,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिरता का रुख लिए बंद हुए। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

US Iran Tensions : मिडिल ईस्ट में US ने तैनात किए F-35, F-22 फाइटर जेट्स और warships, ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

सभी देखें

नवीनतम

क्या Russia से भारत ने तेल खरीदना कर दिया बंद, रूसी विदेश मंत्रालय का पहली बार आया बयान

गुजरात में CCE भर्ती में 1180 पदों की वृद्धि, अब कुल 6550 पदों पर होगी भर्ती

गुजरात में नवजात शिशुओं की सुरक्षा के लिए 11 नई 'नियोनेटल एंबुलेंस' शुरू

600 किमी रफ्तार वाली मैग्लेव में सफर करेंगे सीएम योगी

यमुना एक्सप्रेसवे पर बनेगा हाइपरस्केल डेटा सेंटर, यीडा क्षेत्र में 400 करोड़ का होगा निवेश

अगला लेख