Hanuman Chalisa

मांग में गिरावट से सोना 350 रुपए लुढ़का

Webdunia
सोमवार, 24 अप्रैल 2017 (19:28 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रख के बीच स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मांग में गिरावट से राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 350 रुपए की गिरावट के साथ 29,650 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया।
 
औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से उठाव घटने से चांदी भी 100 रुपए की गिरावट के साथ 41,600 रुपए प्रति किग्रा रह गई। सिंगापुर में सोने की कीमत में दो मार्च के बाद की सर्वाधिक 1.5 प्रतिशत की गिरावट आई और यह घटकर 1,265.51 डॉलर प्रति औंस रह गई।
 
बाजार सूत्रों के अनुसार, मौजूदा स्तर पर स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और फुटकर कारोबारियों की मांग में गिरावट आने से भी कीमतें प्रभावित हुईं। राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता 350-350 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 29,650 रुपए और 29,500 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बोले गए। 
 
शनिवार को सोने में 200 रुपए की गिरावट आई थी। गिन्नी भी 100 रुपए टूट कर 24,400 रुपए प्रति आठ ग्राम पर बंद हुई। चांदी तैयार की कीमत 100 रुपए घटकर 41,600 रुपए प्रति किलो और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 330 रुपए गिरकर 40,940 रुपए प्रति किलो रह गई। चांदी सिक्का 1,000 रुपए की गिरावट के साथ लिवाल 71,000 रुपए और बिकवाल 72,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर बंद हुआ। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

कराची आतंकी हमले के आरोपों पर भारत ने दिया करारा जवाब, कहा- दूसरों पर नहीं, अपने गिरेबान में झांके पाकिस्तान

मोदी सरकार में जल्द हो सकता है बड़ा कैबिनेट फेरबदल, कई मंत्रियों के विभाग बदलने की चर्चा

गर्मी में तेजी से पिघल रहा अमरनाथ हिमलिंग, श्रद्धालुओं और प्रशासन की बढ़ी चिंता

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री योगी सोमवार को पीलीभीत-मुरादाबाद दौरे पर, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

कराची आतंकी हमले के आरोपों पर भारत ने दिया करारा जवाब, कहा- दूसरों पर नहीं, अपने गिरेबान में झांके पाकिस्तान

मुख्यमंत्री योगी का सख्त आदेश, विकास कार्यों में खामी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता सर्वोपरि

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं : योगी आदित्यनाथ

गर्मी में तेजी से पिघल रहा अमरनाथ हिमलिंग, श्रद्धालुओं और प्रशासन की बढ़ी चिंता

अगला लेख