Hanuman Chalisa

सोने-चांदी की चमक पड़ी फीकी

Webdunia
बुधवार, 3 मई 2017 (18:35 IST)
नई दिल्ली। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आई मजबूती से वैश्विक बाजार में रही गिरावट और सुस्त स्थानीय मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 200 रुपए लुढ़ककर एक माह से अधिक के निचले स्तर 29,150 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। 
      
वैश्विक दबाव और औद्योगिक मांग में आई भारी कमी से चांदी भी 500 रुपए की भारी गिरावट के साथ 40,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे चार माह के निचले स्तर 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिकी।
 
विदेशी बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 3.10 डॉलर टूटकर तीन सप्ताह के निचले स्तर 1,253.10 डॉलर प्रति औंस पर बिका। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी तीन डॉलर की गिरावट के साथ 1,254 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी भी 0.08 डॉलर लुढ़ककर 16.75 डॉलर प्रति औंस पर रही।
         
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा अगले माह ब्याज दर बढ़ाए जाने की संभावना से डॉलर को मिली मजबूती ने पीली धातु की मांग घटा दी है। फेड रिजर्व की दो दिवसीय बैठक का बुधवार को समापन होना है और इस बैठक में ब्याज दर स्थिर रखे जाने की ही अधिक संभावना है। निवेशकों की निगाहें फेड की आगामी बैठक पर टिकी हैं। 
 
स्थानीय बाजार में सोने में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही। सोना स्टैंडर्ड 200 रुपए की गिरावट के साथ 29,150 रुपए प्रति दस ग्राम आ गया। सोना बिटुर भी इतना ही लुढ़ककर 29,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी मजबूती से 24,400 रुपए पर टिकी रही।
 
सुस्त पड़ी औद्योगिक मांग और सिक्का निर्माताओं के उठाव में आई कमी से चांदी हाजिर 500 रुपए टूटकर लगाते हुए 2 जनवरी के बाद के निचले स्तर 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी वायदा भी 140 रुपए टूटकर 38,740 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी की गिरावट का असर सिक्कों पर दिखा। सिक्का लिवाली और बिकवाली 1,000 रुपए लुढ़ककर क्रमश: 70 हजार और 71 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर आ गए। कारोबारियों के अनुसार वैश्विक दबाव में दोनों कीमती धातुओं में गिरावट आई है। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

आजम खान को कोर्ट से झटका, 2 साल की हुई जेल, दिया था यह विवादित बयान

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, SDM, SDOP सहित नायब तहसीलदार सस्पेंड

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

अगला लेख