Hanuman Chalisa

डॉलर की मजबूती से सोने-चांदी में भारी गिरावट

Webdunia
गुरुवार, 4 मई 2017 (16:37 IST)
नई दिल्ली। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अगले माह होने वाली बैठक में ब्याज दर बढ़ाए जाने की संभावना के बल पर डॉलर के 2 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने और सामान्य घरेलू मांग के दबाव में दिल्ली सर्राफा बाजार गुरुवार को सोने और चांदी दोनों में भारी गिरावट दर्ज की गई। 
 
डॉलर में आए उछाल से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव काफी लुढ़क गए हैं जिससे स्थानीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना लगातार चौथे दिन 270 रुपए फिसलता हुआ 29,000 रुपए के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 4 माह के निचले स्तर 28,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
 
हालांकि वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमतों में हल्की तेजी रही लेकिन डॉलर के दबाव में स्थानीय बाजार में इसने लगातार 8वें दिन अपनी चमक खो दी। घरेलू बाजार में यह 650 रुपए की भारी गिरावट के साथ 4 माह से अधिक के निचले स्तर 38,850 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिकी। 
 
विदेशी बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 2.20 डॉलर टूटकर 6 सप्ताह के निचले स्तर 1,235.55 डॉलर प्रति औंस पर बिका। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 12 डॉलर की भारी गिरावट के साथ 1,236.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी में 0.02 डॉलर की तेजी रही और यह 16.46 डॉलर प्रति औंस पर बिकी।
 
फेड की जून में होने वाली बैठक में ब्याज दर बढ़ाए जाने की संभावना से डॉलर को मिली मजबूती से पीली धातु की मांग घट गई है। फेड रिजर्व की बुधवार को संपन्न हुई 2 दिवसीय बैठक में ब्याज दर स्थिर रखे जाने का फैसला हुआ है। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

क्या अमेरिका के पास है ईरान का यूरेनियम हटाने का कोई प्लान?

अमित शाह का दो दिवसीय गुजरात दौरा आज से: गांधीनगर-अहमदाबाद को मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स, IT पार्क का करेंगे उद्घाटन

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल निर्यात पर लगा 3 रुपए विंडफॉल टैक्स, डीजल और ATF ड्यूटी में भारी कटौती

Top News 16 May: पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स लगा, NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

अगला लेख