Hanuman Chalisa

सोना लुढ़का, चांदी चमकी

Webdunia
मंगलवार, 16 मई 2017 (17:28 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में रही तेजी के बावजूद घरेलू शेयर बाजार के नई बुलंदी पर पहुंचने से मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 30 रुपए टूटकर 28,600 रुपए  प्रति दस ग्राम पर आ गया। हालांकि औद्योगिक मांग में सुधार से चांदी की चमक 400 रुपए बढ़ती हुई 38,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 
 
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा अगले माह की बैठक में ब्याज दर बढ़ाए जाने की संभावना कम होने से निवेशकों का रुझान सोने में बढ़ गया है और दुनिया में अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आई गिरावट से अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों स्तरों पर पीली धातु की कीमतों पर असर पड़ा है। 
 
कारोबारियों का कहना है कि वैवाहिक सीजन होने के कारण सोने की खुदरा जेवराती मांग बनी हुई है, लेकिन शेयर बाजार के नए शिखर पर पहुंचने से पीली धातु पर दबाव बढ़ गया है। हालांकि डॉलर की  गिरावट ने सोने को अधिक टूटने से बचा लिया है।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 3.25 डॉलर की बढ़त के साथ 1,234.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.60 डॉलर की तेजी के साथ 1,233.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी हाजिर भी 0.09 डॉलर की तेजी के साथ 16.71 डॉलर प्रति औंस बोली गई। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा

मौत का जाम, ब्रांडेड बोतलों में 'जहर' परोस रहा इंदौर का माफिया, जाम छलकाने से पहले हो जाएं अलर्ट!

केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 90 Kmph की रफ्तार से चलेगी आंधी; जानिए आपके राज्य का हाल

गुजरात दौरे पर अमित शाह, भारत की पहली सहकारी टैक्सी सेवा 'भारत टैक्सी' का करेंगे शुभारंभ

क्या अगले साल भारत आएंगे डोनाल्ड ट्रंप? अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दिया बड़ा संकेत

योगी सरकार का बड़ा कदम: आंगनबाड़ी और प्राथमिक स्कूलों की होगी मैपिंग, बच्चों को मिलेगा शिक्षा-पोषण का बेहतर लाभ

हैदराबाद में बनी Donald Trump Avenue, ट्रंप बोले- ऐसा सम्मान पाने वाला पहला अमेरिकी राष्ट्रपति

अगला लेख