Hanuman Chalisa

सोना 50 रुपए और चांदी 300 रुपए चमकी

Webdunia
सोमवार, 22 मई 2017 (15:47 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु की कीमतों में मामूली गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को जेवराती मांग आने से सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए चढ़कर 29,150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक उठान से चांदी भी 300 रुपए चमककर 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोमवार को सोने में मामूली बदलाव हुआ। सोना हाजिर 0.20 डॉलर टूटकर 1,254.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राजनीतिक भविष्य को लेकर बनी आशंका के कारण गत कारोबारी दिवस पर पीली धातु में तेजी रही थी। सोमवार को भी यह ऊंचे भाव के करीब टिकी रही और इसमें कम ही बदलाव हुआ। 
 
विश्लेषकों ने बताया कि सोने को लेकर अभी परिदृश्य स्पष्ट नहीं है। एक तरफ अमेरिकी राजनीतिक हलचल इसे समर्थन दे रही है तो दूसरी ओर जून में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में संभावित बढ़ोतरी से इस पर दबाव है।
 
जून का अमेरिकी सोना वायदा 1 डॉलर की तेजी के साथ 1,254.6 डॉलर प्रति औंस पर रहा। लंदन में चांदी हाजिर में भी तेजी रही। यह 0.11 डॉलर चढ़कर 16.94 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

LPG को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, 5Kg वाले सिलेंडर की बढ़ाई आपूर्ति, किसे मिलेगा फायदा, जानिए क्‍या हैं नियम?

होर्मुज संकट पर बौखलाए ट्रंप, ईरान को दी खुली धमकी, बोले- सबकुछ तबाह कर देंगे, तेल पर करेंगे कब्जा

PM मोदी ने बंगाल में फूंका चुनावी बिगुल, कूचबिहार में TMC पर साधा निशाना, बोले- अत्याचारों का लिया जाएगा हिसाब

US rescues pilot in Iran : हॉलीवुड एक्शन मूवी स्टाइल में अमेरिकी पायलट का रेस्क्यू, ईरान में चला खतरनाक ऑपरेशन, पढ़िए पूरी कहानी

IAF के लिए 1000 किलोग्राम बम बनाने की तैयारी, तबाही मचा देगा DRDO का ‘गौरव’

सभी देखें

नवीनतम

नकारात्मक नैरेटिव का मुंहतोड़ जवाब दें युवा कार्यकर्ता : योगी आदित्यनाथ

LPG को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, 5Kg वाले सिलेंडर की बढ़ाई आपूर्ति, किसे मिलेगा फायदा, जानिए क्‍या हैं नियम?

योगी सरकार की योजनाओं ने दूर की आर्थिक तंगी, 'आत्मनिर्भरता' की नई मिसाल बनीं गीता देवी

विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनने की ओर अग्रसर उत्तर प्रदेश

प्रदेश की धरती पर गुंडों और माफिया को पनपने नहीं देंगे : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख