Hanuman Chalisa

सोना 85 रुपए फिसला, चांदी स्थिर

Webdunia
गुरुवार, 15 जून 2017 (17:11 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर नरमी के दबाव में गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना  85 रुपए लुढ़ककर 2 सप्ताह से ज्यादा के निचले स्तर 29,165 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ  गया। चांदी गत दिवस के 39,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।
 
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने से वैश्विक  स्तर पर सोने में गिरावट रही। बुधवार को समाप्त 2 दिवसीय बैठक के बाद फेड की दरें  तय करने वाली समिति ने 3 महीने में दूसरी बार दरें बढ़ाने की घोषणा की तथा  अर्थव्यवस्था और श्रम बाजार के मजबूत प्रदर्शन के मद्देनजर इस साल एक बार और इसमें  वृद्धि की संभावना जताई है।
 
दरों में बढ़ोतरी की घोषणा के बाद गत दिवस पीली धातु 3 सप्ताह के निचले स्तर तक  लुढ़क गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को सोना हाजिर 1.60 डॉलर फिसलकर  1,261.35 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। फेड के बयान के बाद अमेरिकी शेयर बाजार की  गिरावट के कारण पीली धातु को कुछ समर्थन मिलने से हाजिर की गिरावट गुरुवार को  कम रही।
 
हालांकि भविष्य में कीमतों के और उतरने की आशंका के मद्देनजर अगस्त का अमेरिकी  सोना वायदा 12.4 डॉलर लुढ़ककर 1,263.5 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार  में चांदी हाजिर भी 0.06 डॉलर कमजोर पड़कर 16.87 डॉलर प्रति औंस बोली गई। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

असम में भी पास हुआ UCC विधेयक, क्‍या लव जिहाद पर लगेगी रोक, कानून पर क्‍या बोले CM हिमंता?

जमानत पर बॉलीवुड गाने पर डांस कर रहा परिवार, पुणे पोर्श कार से ली थी 2 इंजीनियरों की जान, लोगों ने कहा- कितने बेशर्म हो !

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अगला लेख