Hanuman Chalisa

सोने की चमक बढ़ी, चांदी भी मजबूत

Webdunia
रविवार, 16 जुलाई 2017 (10:23 IST)
नई दिल्ली। सकारात्मक वैश्विक संकेतों और स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढ़ने से राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बीते सप्ताह सोने की कीमत ने फिर से 29,000 रुपए के स्तर को हासिल किया। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठान बढ़ने से चांदी की कीमत भी 38,000 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर को छू गई।
 
बाजार सूत्रों ने कहा कि डॉलर के कमजोर होने के बीच बहुमूल्य धातुओं की मांग बढ़ गई और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जैनेट एलेन ने दोहराया कि ब्याज दरों को धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा जिससे विदेशों सर्राफा बाजारों में मजबूती का रुख कायम हो गया इससे यहां सोने की कीमतों में तेजी आई।
 
उन्होंने कहा कि इसके अलावा घरेलू हाजिर बाजार में आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढ़ने से बहुमूल्य धातुओं की कीमतों की तेजी को समर्थन प्राप्त हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना तेजी दर्शाता 1,228.40 डॉलर प्रति औंस और चांदी तेजी के साथ 15.96 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।
 
राष्ट्रीय राजधानी में लिवाली समर्थन के अभाव में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की सप्ताह के दौरान क्रमश: 28,780 रुपए और 28,630 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कमजोर शुरुआत हुई लेकिन मजबूत वैश्विक रुख के कारण सप्ताहांत में यह 150-150 रुपए की तेजी दर्शाती क्रमश: 29,050 रुपए और 28,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई।
 
हालांकि सीमित सौदों के बीच सीमित दायरे में घटबढ़ के बाद गिन्नी की कीमत पिछले सप्ताहांत के बंद स्तर 24,400 रुपए प्रति 8 ग्राम पर ही बंद हुई। चांदी तैयार की कीमत सप्ताहांत में 600 रुपए की तेजी के साथ 38,000 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के दाम भी 770 रुपए की तेजी के साथ 37,000 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुए। दूसरी ओर चांदी सिक्कों की कीमत 1,000 रुपए की गिरावट के साथ लिवाल 70,000 रुपए और बिकवाल 71,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर बंद हुई। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

पार्टी में टूट के बीच उद्धव ठाकरे ने की इस्तीफे की पेशकश, बोले- मैं पद छोड़ने को तैयार, किसी को भी बना दो शिवसेना अध्यक्ष

योग में सिर्फ आसन नहीं, सम्मान और कृतज्ञता भी जरूरी, श्रीश्री रविशंकर ने बताया साधना का असली मंत्र

उत्‍तर प्रदेश में अब तक 2.99 करोड़ से ज्‍यादा नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी

भ्रष्टाचार पर CM धामी का बड़ा प्रहार, हरिद्वार भूमि खरीद मामले में बड़े अफसरों पर गिरी गाज

अगला लेख