Hanuman Chalisa

सोने-चांदी की चमक पड़ी फीकी

Webdunia
गुरुवार, 28 सितम्बर 2017 (15:26 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रही गिरावट और ऊंची कीमत पर खुदरा जेवराती खरीद से ग्राहकों के कोताही बरतने से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 250 रुपए लुढ़ककर 30,750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वैश्विक दबाव के बीच औद्योगिक ग्राहकी की सुस्ती से चांदी भी 300 रुपए फिसलकर 40,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
 
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंदन में सोना हाजिर 2.20 डॉलर की गिरावट लेकर 1,281.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.3 फीसदी लुढ़ककर 1,283.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर भी 0.03 डॉलर फिसलकर 16.71 डॉलर प्रति औंस पर रही।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पीली धातु पर दबाव बढ़ा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कर ढांचे में बदलाव का प्रस्ताव दिया है, जो गत 3 दशक में हुआ सबसे बड़ा बदलाव होगा। 
 
अमेरिका के मजबूत आर्थिक आंकड़ों के कारण इस साल के अंत तक फेडरल रिजर्व द्वारा एक बार और ब्याज दर बढ़ाए जाने की संभावना प्रबल हो गई है जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश में कम हो गया है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

Kailash Vijayvargiya : दिल्ली में अमित शाह से मिले CM मोहन यादव, कैलाश विजयवर्गीय के पोस्ट से एमपी की सियासत में खलबली

दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मिले CM डॉ. मोहन यादव, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज

आंधी-बारिश से यूपी में हुए नुकसान पर योगी का एक्शन, मुआवजा राशि जारी करने के निर्देश

मुरादाबाद में बेटी ने प्रेमी संग रची डकैती की साजिश, अपने ही परिवार को बनाया निशाना, खौफनाक साजिश पढ़ उड़ जाएंगे होश

योगी सरकार की दिव्यांग पेंशन योजना बनी लाखों दिव्यांगजनों का सहारा, 12 लाख से अधिक लाभार्थियों को मिल रही आर्थिक सहायता

अगला लेख