Hanuman Chalisa

सोने-चांदी की चमक बरकरार

Webdunia
मंगलवार, 10 अक्टूबर 2017 (16:53 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर से मिले समर्थन और आभूषण निर्माताओं की ओर से स्थानीय त्योहारी मांग आने से मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 145 रुपए की चमककर लगभग दो सप्ताह के उच्चतम स्तर 30,765 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।
    
चांदी भी 290 रुपए की मजबूती के साथ दो सप्ताह के उच्चतम स्तर 40,990 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। दोनों कीमती धातुओं में लगातार चौथे दिन तेजी आई है। कारोबारियों ने बताया कि यदि त्योहारी मांग इसी तरह बनी रही तो इस सप्ताह सोना 31 हजारी और चांदी 41 हजारी हो सकती है। उनका कहना है कि दो लाख तक के आभूषणों की खरीद पर पैन नंबर देने की अनिवार्यता समाप्त करने से भी बाजार में तेजी आई है।
 
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 5.20 डॉलर चढ़कर 1,288.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 8.90 डॉलर की तेजी के साथ 1,283.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.14 डॉलर की मजबूती के साथ 17.08 डॉलर प्रति औंस रही।
 
बाजार विश्लेषकों का कहना है कि उत्तर कोरिया को लेकर जारी भू-राजनैतिक तनाव और इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कार्रवाई के संबंध में बनी अनिश्चितता से निवेशक शेयर बाजार में जोखिम उठाने से बच रहे हैं और पीली धातु में निवेश कर रहे हैं। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम बढ़े हैं। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख