Hanuman Chalisa

सोना और चांदी में मामूली गिरावट

Webdunia
शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2017 (17:18 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी के बीच शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 30 रुपए फिसलकर 30,800 रुपए प्रति दस ग्राम पर और चांदी 100 रुपए की गिरावट के साथ 41,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
   
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने में मजबूती देखी गई। सोना हाजिर 0.35 डॉलर चमककर 1,294.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 8.3 डॉलर की बढ़त में 1,297.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
   
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका में मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी होने से पहले डॉलर पर दबाव देखा गया। इससे दूसरी मुद्राओं वाले देशों के लिए सोना आयात सस्ता होने से पीली धातु की मांग बढ़ी है और कीमतों में तेजी आई है। इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.01 डॉलर की बढ़त में 17.23 डॉलर प्रति औंस पर रही। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

सीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

केरल में UDF सरकार का ऐलान, वीडी सतीशन आज लेंगे CM पद की शपथ, राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट

यूपी में 'ऑपरेशन-4' : स्वदेशी गायों से डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव, गो पालन पर 50% तक सब्सिडी

पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी तक विकसित हो रहा मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, देश का नया सप्लाई चेन हब बन रहा उत्तर प्रदेश

अगला लेख