Hanuman Chalisa

सोना सस्ता हुआ, चांदी भी 300 रुपए टूटी

Webdunia
बुधवार, 25 अक्टूबर 2017 (16:14 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में नरमी के बीच स्थानीय बाजार में भी मांग सुस्त रहने से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 10 रुपए की मामूली गिरावट के साथ 30 हजार 500 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं, औद्योगिक इकाइयों की ओर से ग्राहकी घटने से चांदी 300 रुपए फिसलकर 40 हजार 700 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी।
 
वैश्विक स्तर पर डॉलर और शेयरों में तेजी से पीली धातु दबाव में रही। सोना हाजिर 3.30 डॉलर लुढ़ककर 1,273 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.10 डॉलर टूटकर 1,274.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी और कंपनियों के अच्छे तिमाही परिणामों के दबाव में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना टूटा है। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आई मजबूती का असर भी पीली धातु पर दिख रहा है। डॉलर के मजबूत होने से दुनिया की अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात महंगा हो जाता है। इससे मांग कम होती है और सोने के दाम घटते हैं।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 16.88 डॉलर प्रति औंस पर रही। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा

मौत का जाम, ब्रांडेड बोतलों में 'जहर' परोस रहा इंदौर का माफिया, जाम छलकाने से पहले हो जाएं अलर्ट!

केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

सभी देखें

नवीनतम

CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, हॉकी में गोल्ड जीतने वालों को ₹3 लाख, ब्रॉन्ज विजेताओं को ₹1 लाख मिलेगा

Ayodhya Ram Temple donation scam case: सभी 8 आरोपी 29 जून तक पुलिस रिमांड पर, 79.85 लाख रुपए बरामद

CM योगी : मुख्यमंत्री फंड से हर साल ₹1200–1500 करोड़ का इलाज, गोरखपुर को मिली सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की सौगात

सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी ने ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : CM योगी

अगला लेख