Biodata Maker

सोना लुढ़का, चांदी फिसली

Webdunia
शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2017 (17:10 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पीली धातु में मिश्रित रुख रहने के बीच स्थानीय बाजार  में सर्राफा कारोबारियों की मांग सुस्त पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना  225 रुपए फिसलकर 30,225 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसी तरह औद्योगिक  ग्राहकी सुस्त रहने से चांदी भी 525 रुपए की भारी गिरावट के साथ 39,925 रुपए प्रति  किलोग्राम बोली गई।
 
सोने के भाव में गुरुवार को 50 रुपए का सुधार हुआ था जबकि चांदी में शुक्रवार को  लगातार तीसरे दिन गिरावट का रुख रहा है। विदेशी बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 1.50  डॉलर चमककर 1,267.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना  वायदा लेकिन 0.5 डॉलर टूटकर 1,269.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर में भी  0.01 डॉलर की गिरावट रही और यह 16.73 डॉलर प्रति औंस पर बिकी।
 
विश्लेषकों का कहना है कि यूरोपीय सेंट्रल बैंक द्वारा बांड खरीद कार्यक्रम की अवधि बढ़ाने  से दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर को मजबूती मिली है। डॉलर के  मजबूत रहने से पीली धातु की चमक फीकी पड़ी है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या उलझ गया US, डोनाल्ड ट्रंप को क्यों महंगी पड़ रही है लड़ाई, क्या ईरान को लेकर अमेरिका-इजराइल के रास्ते हुए अलग

Iran Crisis के बीच भारत का बड़ा फैसला, रूस से भी खरीदेगा LPG, MEA ने बताया- 9000 से ज्यादा भारतीय थे ईरान में

Bengal Election 2026: बीजेपी ने कसी कमर, 111 उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी; रूपा गांगुली और प्रियंका टिबरेवाल पर फिर खेला दांव

Share Bazaar में हाहाकार, Sensex 2497 अंक फिसला, Nifty भी 776 अंक लुढ़का

Iran war : डरने की बजाय और आक्रामक हो गया ईरान, सऊदी-कुवैत-कतर की रिफाइनरियों पर हमले, उठने लगे आग और धुएं के गुबार

सभी देखें

नवीनतम

इजराइली पीएम नेतन्याहू का बड़ा बयान: 'हम जीत रहे हैं, ईरान खत्म हो रहा है'

इजराइल की हाइफा तेल रिफाइनरी पर ईरान का हमला, उठा धुएं का गुबार

US-Iran war : ईरान ने किया US के F-35 फाइटर जेट पर हमले का दावा, अमेरिका ने बताया इमरजेंसी लैंडिंग

क्या उलझ गया US, डोनाल्ड ट्रंप को क्यों महंगी पड़ रही है लड़ाई, क्या ईरान को लेकर अमेरिका-इजराइल के रास्ते हुए अलग

योगी सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता को मिली ताकत

अगला लेख