Hanuman Chalisa

त्योहारी मांग से सोना चमका, 200 रुपए की तेजी

Webdunia
बुधवार, 10 अक्टूबर 2018 (15:49 IST)
नई दिल्ली। 'नवरात्रि' पर्व की शुरुआत के बाद बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में आभूषण विक्रेताओं और फुटकर कारोबारियों की लिवाली बढ़ने से सोना 200 रुपए की तेजी के साथ 31,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
 
 
हालांकि विदेशों में कमजोरी के रुख ने लाभ को सीमित कर दिया। दूसरी ओर औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का निर्माताओं की मांग कमजोर पड़ने से चांदी की कीमत 50 रुपए गिरकर 39,200 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।
 
बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू हाजिर बाजार में त्योहारी मांग शुरु होने की वजह से स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और फुटकर कारोबारियों की लिवाली बढ़ने से सोने की कीमतों में तेजी रही। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोमवार को सोना 0.10 प्रतिशत गिरकर 1,188.90 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.03 प्रतिशत गिरकर 14.45 डॉलर प्रति औंस रह गई।
 
स्थानीय बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव 200-200 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 31,850 रुपए और 31,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। पिछले 2 कारोबारी सत्रों में इसमें 250 रुपए की हानि दर्ज हुई थी। हालांकि सीमित कारोबारी गतिविधियों के कारण 8 ग्राम वाली सोने की गिन्नी 24,600 रुपए पर अपरिवर्तित रही।
 
दूसरी ओर चांदी हाजिर की कीमत 50 रुपए गिरकर 39,200 रुपए प्रति किलोग्राम और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत भी 85 रुपए टूटकर 38,650 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। चांदी सिक्का कीमत लिवाल 73 हजार रुपए और बिकवाल 74 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रही। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा

मौत का जाम, ब्रांडेड बोतलों में 'जहर' परोस रहा इंदौर का माफिया, जाम छलकाने से पहले हो जाएं अलर्ट!

केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

सभी देखें

नवीनतम

राममंदिर चोरी मामले में चंपत राय पर दर्ज हो FIR, दिग्विजय सिंह की मांग, कांग्रेस घर-घर जाकर बताएगी चोरी की पूरी घटना

रांची में बनेगा सिक्स-लेन स्मार्ट रोड, बदलेगी शहर की सूरत

3300 करोड़ से संवरेगा टनकपुर, बनेगा विश्वस्तरीय 'शारदा रिवरफ्रंट' और भव्य 'आरती घाट'

परीक्षा से एक दिन पहले महाराष्ट्र में TET का पेपर लीक, 28 जून की परीक्षा रद्द

शालिनी ताई मोघे की 15वीं पुण्यतिथि पर बाल निकेतन संघ में दो दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला

अगला लेख