Hanuman Chalisa

सोना 360 रुपए लुढ़का, चांदी 900 रुपए सस्ती

Webdunia
शुक्रवार, 9 नवंबर 2018 (17:27 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में दोनों कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ने के बीच दिवाली के बाद त्योहारी मांग की सुस्ती से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 360 रुपए लुढ़ककर 2 सप्ताह से अधिक के निचले स्तर 32,350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
 
 
इस दौरान सिक्का निर्माताओं की मांग कमजोर पड़ने और औद्योगिक मांग घटने से चांदी भी 900 रुपए का गोता लगाती हुई 5 सप्ताह से अधिक के निचले स्तर 38,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर शुक्रवार को 3.70 डॉलर की गिरावट में 1,219.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.10 डॉलर की गिरावट में 1,220.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चांदी 0.03 डॉलर की तेजी में 14.37 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
 
बाजार विश्लेषकों के मुताबिक दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की मजबूती से वैश्विक बाजार में पीली धातु पर दबाव बढा है। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा दिसंबर में ब्याज दर बढ़ाए जाने के संकेत दिए जाने से भी निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश में घटा है। घरेलू बाजार में धनतेरस के बाद त्योहारी मांग घट गई है जिससे सोने की चमक फीकी पड़ गई है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

मानसून पर आया IMD का बड़ा अपडेट: तारीख से 5 दिन पहले केरल में एंट्री!, क्या है देश में गर्मी का हाल?

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर पर बवाल, पुलिस चौकी में पथराव

मेरठ पुलिस का बड़ा एक्शन! शादी समारोह में गोलीबारी करने वाले इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं, अमित शाह को धमकाने का आरोप, वापस ली Z+ सिक्योरिटी

LIVE: 5 घंटे की हड़ताल पर गिग वर्कर्स, चार्ज बढ़ाने की मांग

अगला लेख