Hanuman Chalisa

सोना 2 सप्ताह और चांदी 1 माह के उच्चतम स्तर पर, सोना 33020 रुपए प्रति 10 ग्राम व चांदी 38750 रुपए प्रति किलो

Webdunia
शुक्रवार, 26 अप्रैल 2019 (16:43 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच घरेलू खुदरा खरीददारी बढ़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 150 रुपए की छलांग लगाकर 2 सप्ताह के उच्चतम स्तर 33,020 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक मांग निकलने से चांदी भी 230 रुपए की मजबूती के साथ करीब 1 माह के उच्चतम स्तर 38,750 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
 
विदेशी बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 3.85 डॉलर की तेजी में 1,281.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.90 डॉलर की बढ़त में 1,283.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.10 डॉलर की तेजी के साथ 15.03 डॉलर प्रति औंस पर रही।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि जर्मनी और एशिया के कमजोर आर्थिक आंकड़ों के कारण निवेशकों को वैश्विक आर्थिक मंदी की चिंता सताने लगी है जिससे उनकी दिलचस्पी सुरक्षित निवेश में बढ़ गई है। हालांकि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की मजबूती का दबाव भी पीली धातु पर बना रहा जिससे इसकी बढ़त सीमित रही। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

अगला लेख