सोना निचले स्तर पर, चांदी चमकी

Webdunia
सोमवार, 6 नवंबर 2017 (16:34 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर सोने में गिरावट के बीच सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में भी मांग सुस्त रहने से इस पर दबाव रहा। सोना 65 रुपए टूटकर सवा 2 महीने के निचले स्तर 30,135 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया, वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत बढ़ने से स्थानीय स्तर पर भी इसमें तेजी रही। यह 50 रुपए सुधरकर 40,050 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 
 
अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 0.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,268.61 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका। एक समय यह 1 सप्ताह के निचले स्तर 1,265.16 डॉलर प्रति औंस तक भी उतर गया था, वहीं भविष्य में मांग बढ़ने की उम्मीद में दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 1.7 डॉलर की बढ़त में 1,270.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आई तेजी और दिसंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना बलवती होने से पीली धातु पर दबाव रहा। 
 
डॉलर के मजबूत होने से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए इसका आयात महंगा हो जाता है। इससे मांग घटती है और कीमतों में गिरावट आती है, वहीं अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर बढ़ाने की संभावना से निवेशकों ने शेयर और डेट बाजार का रुख किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी हाजिर 0.4 प्रतिशत की तेजी के साथ 16.86 डॉलर प्रति औंस पर रही। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मालेगांव विस्फोट मामला : 17 साल बाद सुनवाई पूरी, 323 गवाह, 34 बयान से पलटे, NIA की अदालत ने क्या सुनाया फैसला

BJP सांसद निशिकांत दुबे ने SC पर उठाए सवाल, धार्मिक युद्ध भड़का रहा सुप्रीम कोर्ट, बंद कर देना चाहिए संसद भवन

1 साल तक नियमित बनाए शारीरिक संबंध, मैसेज ने उड़ाए होश, ब्वॉयफ्रेंड निकला भाई

Mustafabad Building Collapse : कैसे ताश के पत्तों की तरह ढह गई 20 साल पुरानी 4 मंजिला इमारत, 11 की मौत, चौंकाने वाला कारण

क्या Maharashtra में BJP पर भारी पड़ेगा हिन्दी का दांव, क्या 19 साल बाद उद्धव और राज ठाकरे फिर होंगे एकसाथ

सभी देखें

नवीनतम

Chhattisgarh : नारायणपुर में 5 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर, इस साल कुल 97 ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और बीजापुर में 7 नक्सली गिरफ्तार

Pakistan : बलूचिस्तान में 5 आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों पर किया था हमला

Maharashtra : अलग-थलग पड़े लोगों को एक साथ आना चाहिए, राज और उद्धव के साथ आने की अटकलों पर BJP का बयान

Supreme Court को कमजोर करने में जुटी है BJP, जानिए किसने लगाया यह बड़ा आरोप

अगला लेख