सोना 150 और चांदी 160 रुपए लुढ़की

Webdunia
सोमवार, 20 जून 2016 (17:09 IST)
नई दिल्ली। विदेशी बाजारों की गिरावट के मद्देनजर आज दिल्ली सर्राफा बाजार में भी सोना 150 रुपए टूटकर 29,650 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। कमजोर आद्यौगिक माँग के कारण चाँदी भी 160 रुपए गिरकर 41,200 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
 
लंदन में सोना हाजिर 1.1 प्रतिशत लुढ़ककर 1,283.96 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। हालाँकि शुक्रवार को इसमें 03 जून के बाद की एक दिन की सबसे बड़ी 1.5 फीसदी की तेजी दर्ज की गई थी। अमेरिकी सोना वायदा भी 0.6 प्रतिशत उतरकर 1,287.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। 
 
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, ब्रिटेन के यूरोपीय संघ में शामिल रहने या नहीं रहने पर गुरुवार को होने वाले जनमत संग्रह से पहले कराए गए सर्वेक्षण में ब्रिटेन के शामिल रहने के अनुमान से दोनों कीमती धातुओं पर दबाव बना है। 
 
हालाँकि, विशेषज्ञों का कहना है कि ब्रिटेन के संघ से बाहर होने की स्थिति में यूरोप एक बार फिर आर्थिक मंदी में फँस सकता है, जो वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए जोखिमपूर्ण है। ऐसी स्थिति में निवेशक पीली धातु का रुख कर सकते हैं। लंदन में चाँदी भी 0.7 फीसदी की गिरावट के साथ 17.35 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। (वार्ता) 

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

UP Lok Sabha Election : बृजभूषण के बेटे को लेकर कांग्रेस ने PM मोदी पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप...

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Motorola Edge 50 Fusion, जानिए क्या है कीमत

कितनी मालदार हैं स्वाति मालीवाल, जिनकी वजह से ‘आप’ में आया भूचाल?

Lok Sabha Election : हिमाचल में कंगना और विक्रमादित्य के बीच होगा कड़ा मुकाबला, दोनों ने किया आक्रामक अंदाज में प्रचार

केजरीवाल की PM मोदी को चुनौती, BJP मुख्‍यालय आ रहा हूं गिरफ्तार करके दिखाओ

अगला लेख